फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: कर्फ्यू में ढील के बाद लोग पहाड़ों पर जाकर मना रहे पिकनिक, इन जगहों को बताया जन्नत

Wed, 02 Jun 2021 01:56 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 02 Jun 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: After the relaxation of curfew, people are celebrating picnic in the mountains, told these places as paradise
kishtwar
कोरोना कर्फ्यू में ढील के बाद लोग पिकनिक मनाने के लिए पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। शहर व आसपास के गांवों के लोग इन दिनों कालमस्तर, लिडना, कुननब्रुन और यहां की सबसे ऊंची पहाड़ी नानिशीरू जा रहे हैं। नानिशीरू में पहाड़ अभी भी बर्फ से लकदक हैं। इन खूबसूरत पहाड़ों के मनमोहक दृश्य मन को शांति देते हैं। हालांकि सिनथन आदि पहाड़ी व पिकनिक स्पॉट आम लोगों के लिए बंद हैं, वहीं मुगल मैदान व अन्य कई पिकनिक स्पॉट पर भी लोग नहीं जा रहे हैं। कालमस्तर, लिडना, कुननब्रुन और नानिशीरूकई में ज्यादातर युवाओं का आगमन हो रहा है। यहां की सुंदर पहाड़ियां, हरे हरे देवदार के पेड़, सांय-सांय करती शीतल हवा लोगों को अपनी ओर खींच रही है। यहां लगभग रोजाना शाम के समय बारिश होती है, इसका भी आनंद लोग उठा रहे हैं। लोग इस समय कालमस्तर, लिडना, कुननब्रुन और नानिशीरू में मनमोहक वादियों का आनंद ले रहे हैं।

Jammu and Kashmir: After the relaxation of curfew, people are celebrating picnic in the mountains, told these places as paradise
kishtwar
लोग रात्रि पड़ाव के लिए टेंट और खाने-पीने की वस्तुएं साथ लेकर जा रहे हैं। यहां पहुंचने वाले लोगों का कहना है कि यहां तो जन्नत है।
Jammu and Kashmir: After the relaxation of curfew, people are celebrating picnic in the mountains, told these places as paradise
kishtwar
लोगों का कहना है कि जन्नत होने के बाद भी यहां की सरकार व जिला प्रशासन को इन जगहों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: After the relaxation of curfew, people are celebrating picnic in the mountains, told these places as paradise
kishtwar
कालमस्तर तो इतनी खूसूरत जगह है कि यहां आने के बाद लौटने का मन नहीं करता।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: After the relaxation of curfew, people are celebrating picnic in the mountains, told these places as paradise
kishtwar
स्थानीय निवासी श्रवन बडियाल ने कहा कि ऐसी जगहों को पर्यटन स्थल घोषित किया जाए, ताकि गर्मियों के दिनों में पर्यटक यहां आ सके और रुक सकें। इससे कई लोगों को रोजगार मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: दो माह बाद आज फिर से दौड़ेंगी मेटाडोर, अंतर जिला रूट पर बसें भी चलेंगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed