कुलगाम के नौपोरा अखरन में सोमवार को एक किशोर जवानों के सामने बेहद आक्रामक अंदाज में खड़ा हो जाता है। उसने साफ शब्दों में धमकी देते हुए कहा कि हम तुम्हें छोड़ेंगे नहीं... चूंकि किशोर उम्र में काफी छोटा था और देखने में दसवीं का विद्यार्थी लगता था, ऐसे में तैनात जवानों ने उसकी इस हरकत को गंभीरता से नहीं लिया।
ठीक दो दिन बाद आतंकियों ने सीआरपीएफ जवानों पर हमला कर दिया। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि कहीं इस नाबालिग का इस्तेमाल रेकी के लिए तो नहीं किया गया था।
2 of 11
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : पीटीआई
सीआरपीएफ के नाके पर हुए आतंकी हमले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई चौंकाने वाले और सनसनीखेज पहलू सामने आ रहे हैं। बुधवार को जब नौपोरा अखरन इलाके में सीआरपीएफ कर्मियों को निशाना बनाकर हमला हुआ और जांच एजेंसियों ने घटनाक्रम की कड़ियों को आपस में जोड़ना शुरू किया तो सुरक्षा अधिकारियों के होश उड़ गए। अब पुलिस और खुफिया तंत्र उस किशोर की तलाश में जुट गए हैं।
3 of 11
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : पीटीआई
एजेंसियां गहन जांच कर रही हैं कि क्या वह छात्र किसी स्थानीय आतंकी मॉड्यूल या ओवरग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) नेटवर्क के इशारे पर चौकी की रेकी करने आया था अथवा उसे जवानों का मनोबल परखने या माहौल भांपने के लिए जानबूझकर भेजा गया था। अब सुरक्षा अधिकारियों ने नाकों पर तैनात जवानों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि या चेतावनी को हल्के में न लेने के सख्त निर्देश दिए हैं।
4 of 11
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : पीटीआई
पेड़ों की आड़ लेकर की थी अंधाधुंध गोलीबारी
बुधवार को हुए आतंकी हमले की भौगोलिक और रणनीतिक संवेदनशीलता ने भी सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। कुलगाम में पेड़ों की आड़ लेकर हथियारों से लैस आतंकवादियों ने अचानक सीआरपीएफ के नाके पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
5 of 11
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : पीटीआई
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मीर बाजार के पास स्थित जंगली, दलदली और संकरे रास्तों की तरफ भाग निकले। यह इलाका श्रीनगर से करीब 75 किलोमीटर दूर है और रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है। इसके चलते इस हमले को गंभीर माना जा रहा है।