{"_id":"60b701878ebc3e29b6653ad6","slug":"jammu-and-kashmir-matador-will-run-again-today-after-two-months-buses-will-also-run-on-inter-district-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: दो माह बाद आज फिर से दौड़ेंगी मेटाडोर, अंतर जिला रूट पर बसें भी चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: दो माह बाद आज फिर से दौड़ेंगी मेटाडोर, अंतर जिला रूट पर बसें भी चलेंगी
Wed, 02 Jun 2021 09:26 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 02 Jun 2021 09:26 AM IST
सार
ऑल जेएंडके ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में हुआ फैसला, लोगों को कोविड नियमों का करना होगा पालन।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के आम लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दो माह बाद कोरोना कर्फ्यू में ढील के तीसरे दिन बुधवार से प्रदेश में निजी बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा। शहर में लंबे रूटों पर मेटाडोर भी चलेंगी। यह फैसला ऑल जेएंडके ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में हुआ। कोरोना कर्फ्यू और ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के लगभग दो महीने बाद संभाग में निजी यात्री वाहन चलेेंगे।
विज्ञापन
जम्मू संभाग के सभी जिले ऑरेंज जोन में हैं। ऐसे में इन जिलों में यात्री वाहन चलने से लोगों को भी राहत मिलेगी। मंगलवार को ऑल जेएंडके ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन टीएस वजीर ने कहा कि बुधवार से अंतर जिला रूट पर बसें पूरी क्षमता के साथ चलेंगी, जबकि शहर में मेटाडोर भी दौड़ेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में लोगों को सुविधा मिले, इसके लिए एसोसिएशन ने बसों का परिचालन शुरू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार के एजेंडे में यात्री ट्रांसपोर्ट होना चाहिए, क्योंकि कोविड में उनका कारोबार सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। बुधवार से यात्री वाहन चलेंगे, लोगों को जिम्मेदार नागरिक होने के नाते खुद ही जरूरी नियमों का पालन करना होगा, ताकि इस महामारी को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- आस्था और इतिहास: 105 साल पुराने कश्मीर के शिव मंदिर का जीर्णोद्धार, यहीं फिल्माया गया था ये
बढ़ते ईंधन के दाम पर रोक लगाए सरकार
ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच ईंधन के लगातार बढ़ते दाम परेशानी का खड़ी कर रहे हैं।। सरकार ईंधन के बढ़ते दामों पर रोक लगाए। ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के कारण गाड़ियां बंद थीं, जिसके कारण ट्रांसपोर्टर बैंक की किस्तें नहीं चुका पाए हैं। सरकार बैंक कर्ज का ब्याज माफ करे। इस मामले में उप राज्यपाल को हस्तक्षेप करना चाहिए।