फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कई रोगों का अचूक इलाज है ऊंटनी का दूध, हैं ऐसे-ऐसे फायदे

Thu, 18 Jan 2018 11:41 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 18 Jan 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
rajasthan- milk of camel can give relief in many disease know about it
ऊंटनी का दूध - फोटो : अमर उजाला
ऊंटनी का दूध कई रोगों में फायदेमंद है। इसके कारण इसकी मांग बढ़ रही है। इसे 'सेहत के लिए सफेद सोना' भी कहा जाता है। ऊंटनी के दूध का इस्तेमाल करने से न केवल कई रोगों से निजात मिलती है बल्कि कई सुंदरता में भी चार चांद लगाए जा सकते हैं। यही वजह है कि अब राजस्थान सरकार डेयरी आउटलेट 'सरस पार्लर' पर इसकी उपलब्धता की तैयारी कर रही है।

मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए फायदेमंद

rajasthan- milk of camel can give relief in many disease know about it
ऊंटनी का दूध - फोटो : फाइल फोटो
रिसर्च की मानें तो ऊंटनी का दूध दिमागी रूप से कमजोर बच्चों के लिए अमृत के जैसा होता है। इस शोध में सामने आया है कि कुछ महीनों तक ऊंटनी का दूध पीने वाले बच्चों की ऑर्टिम जैसी परेशानी में फायदा मिला है।

 

मधुमेह में इसलिए देता है फायदा

rajasthan- milk of camel can give relief in many disease know about it
ऊंटनी का दूध - फोटो : फाइल फोटो
दूसरी तरफ मधुमेह जैसी बीमारी में भी ऊंटनी का दूध फायदेमंद होता है। कहा जाता है कि ऊंटनी के एक लीटर दूध में करीब 52 यूनिट इंसुलिन होती है। दूसरे पशुओं में यह बहुत कम होती है। इससे मधुमेह में फायदा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्सर, कैंसर में भी देता है राहत

rajasthan- milk of camel can give relief in many disease know about it
ऊंट - फोटो : फाइल फोटो
ऊंटनी के दूध में शर्करा, प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेड, फाइबर, आयरन, विटामिन ए, विटामिन ई, सोडियम, फास्फोरस, पोटेशियम, जिंक, कॉपर जैसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के नजरिए से बेहतर होते हैं। इसके साथ ही हृदय रोग,कैंसर, अल्सर जैसी बीमारियों में भी लाभ पहुंचाता है।
विज्ञापन

चेहरे पर भी लाता है निखार

rajasthan- milk of camel can give relief in many disease know about it
ऊंटनी का दूध - फोटो : फाइल फोटो
इसके अलावा ऊंटनी का दूध त्वचा निखारने के काम भी आता है। इस दूध में अल्फा हाइड्रोक्सिल अम्ल होता है। जो चेहरे पर निखार लाने का काम करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed