फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तलवार जैसी धारदार 'मौत की डोर' से बचने के लिए काम आ रहे हैं ये देसी जुगाड़

Sat, 13 Jan 2018 12:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 13 Jan 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
rajasthan jaipur people Fear of chinese manja, triing to save thier life
मांझे की धार - फोटो : अमर उजाला
धारदार मांझे से बाइक सवार युवक का गला कटने के बाद मौत की डोर से बचने के लिए अब देसी जगुाड़ काम आ रहे हैं। इस युवक से पहले भी चाइनीज मांझे की मार कई जानें लील चुकी है। हर साल कोई न कोई तलवार की धार जैसे मांझे का शिकार बनता है। बड़ों से लेकर बच्चों तक अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। मांझे की ऐसी दहशत है कि किसी ने गाड़ी के आगे डंडा लगा रखा है तो कोई सिर से पांव तक खुद को ढक कर निकल रहा है।
Trending Videos

बाइक पर ही लगा लिया डंडा

rajasthan jaipur people Fear of chinese manja, triing to save thier life
बाइक पर लगाया डंडा - फोटो : अमर उजाला
जयपुर में ऐसे कई नजारे देखने को मिल रहे हैं। एक व्यक्ति ने मांझे की मार से बचने के लिए बाइक के आगे सीधा डंडा लगा लिया। जिससे मांझा नुकसान नहीं पहुंचा सके।

सर्दी नहीं ये है मांझे का सितम

rajasthan jaipur people Fear of chinese manja, triing to save thier life
महिला ने भी किए उपाय - फोटो : अमर उजाला
पिछले कुछ दिनों में सर्दी के तीखे तेवर राजधानी में थोड़े नरम पड़े हैं, बावजूद इसके लोगों ने लबादों को अपने से अलग नहीं किया है। दरअसल वाहनों पर चलने वाले लोग को सर्दी से नहीं बल्कि मांझे से डर लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मफलर, रुमाल, स्कार्फ का सहारा

rajasthan jaipur people Fear of chinese manja, triing to save thier life
मुंह पर रुमाल बांधे - फोटो : अमर उजाला
मफलर, रुमाल, शॉल, स्कार्फ ऐसे साधन हैं जिन्हें लपेट कर लोग मांझे से बचने का उपाय कर रहे हैं। बात महज मकर संक्रांति तक की है। उसके बाद मांझे का डर नहीं रहेगा।
विज्ञापन

कांच वाला हेलमेट आ रहा है काम

rajasthan jaipur people Fear of chinese manja, triing to save thier life
हेलमेट का कांच भी लगा रहे हैं - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों हेलमेट कर कांच लगवाने वालों की संख्या भी बढ़ गई है। मांझे की मार से गले को बचाने के लिए मफलर और चेहरे को बचाने के लिए हेलमेट पर कांच लगवाया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed