Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ashok Gehlot Alleges BJP-RSS Conspiracy to Establish Permanent Rule Through Delimitation

परिसीमन बिल: गहलोत का मोदी सरकार पर हमला, बोले- महिला आरक्षण की आड़ में स्थायी राज कायम करना चाहते हैं

Sat, 28 Nov 2026 07:38 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2026 07:38 PM IST
सार

अशोक गहलोत ने परिसीमन बिल को लेकर केंद्र सरकार पर लोकतंत्र को प्रभावित करने और स्थायी सत्ता कायम करने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने 2011 की जनगणना को आधार बनाने, पंचायत चुनाव और राजस्थान सरकार के अधूरे वादों पर भी सवाल उठाए।

 

विज्ञापन
Ashok Gehlot Alleges BJP-RSS Conspiracy to Establish Permanent Rule Through Delimitation
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने परिसीमन बिल को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण की आड़ में जल्दबाजी में लाया जा रहा परिसीमन बिल भाजपा और आरएसएस की देश में स्थायी राज कायम करने की साजिश है। इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। उन्होंने दावा किया कि 2029 में मोदी सरकार सत्ता से बाहर हो जाएगी।

विज्ञापन

शनिवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में गहलोत ने कहा कि परिसीमन जैसे गंभीर विषय पर राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक बहस होनी चाहिए। सरकार सांसदों को बिल समझने का पर्याप्त समय दिए बिना इसे आगे बढ़ा रही है। उन्होंने 850 सदस्यों वाली संसद और राज्यों में सीटों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ाने की चर्चा पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन

2011 की जनगणना को आधार बनाने पर सवाल
गहलोत ने सवाल उठाया कि जब केंद्र सरकार 2027 में जनगणना कराने जा रही है तो परिसीमन के लिए 2011 की जनगणना को आधार क्यों बनाया जा रहा है? उन्होंने आशंका जताई कि ऐसा जातिगत जनगणना और ओबीसी प्रतिनिधित्व से जुड़े सवालों से बचने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिसीमन प्रक्रिया में विपक्ष के सदस्यों को भी शामिल किया जाना चाहिए और सभी राजनीतिक दलों के सुझाव लेने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप
गहलोत ने राजस्थान के पंचायत चुनावों को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने ढाई साल तक चुनाव टाले और जिला प्रमुख के चुनाव में पांच दिन का अंतराल हॉर्स ट्रेडिंग और तोड़फोड़ के लिए दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के जरिए कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाया जा रहा है।

कांग्रेस को जनादेश, भाजपा सरकार एक्सपोज
पंचायत चुनाव के नतीजों को कांग्रेस के विकास कार्यों पर जनता की मुहर बताते हुए गहलोत ने कहा कि पानी, बिजली, सड़क और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पार्टी को मिला है। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने तीन साल तक केवल लफ्फाजी की, लेकिन अब जनता के सामने सरकार की असलियत आ गई है।

ईआरसीपी और यमुना जल समझौते पर घेरा
गहलोत ने कहा कि ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना बनाने का वादा पूरा नहीं हुआ है। यमुना जल समझौते के तहत शेखावाटी तक पानी पहुंचाने की स्थिति भी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अनुभव की अहमियत समझने की सलाह दी। डीएमके के परिसीमन बिल को समर्थन देने के फैसले पर गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने उसके साथ कोई गद्दारी नहीं की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों के कारण राजनीतिक दल अलग-अलग फैसले लेते हैं। गहलोत ने दोहराया कि परिसीमन जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जल्दबाजी के बजाय व्यापक राष्ट्रीय चर्चा होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed