Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Madan Rathore Hits Back at Ashok Gehlot, Says Congress Should Assess Its Five-Year Rule

राजस्थान: मदन राठौड़ ने गहलोत को दी अपने कार्यकाल के आंकड़े देखने की सलाह, विकास के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

Sat, 28 Nov 2026 07:35 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2026 07:35 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा सरकार के 34 महीने के विकास कार्यों को कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल से बेहतर बताया। उन्होंने पंचायत चुनावों के जनादेश को स्वीकार करने की बात कही।

विज्ञापन
Madan Rathore Hits Back at Ashok Gehlot, Says Congress Should Assess Its Five-Year Rule
भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष, मदन राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिसीमन और भाजपा सरकार के कामकाज को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि गहलोत तथ्यहीन आरोप लगाने के बजाय अपने पांच साल के कार्यकाल का आकलन करें। भाजपा सरकार ने पिछले 34 महीनों में विकास के हर क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किए हैं। कांग्रेस के पांच साल और भाजपा के 34 महीने के आंकड़े ही विकास की वास्तविक तस्वीर सामने रखने के लिए पर्याप्त हैं।

विज्ञापन

राठौड़ ने कहा कि गहलोत तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनसे अपेक्षा है कि वे तथ्य आधारित और जिम्मेदारीपूर्ण बयान दें। भाजपा सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने से पहले उन्हें अपने कार्यकाल के आंकड़ों पर नजर डालनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता का दुरुपयोग किया। यदि भाजपा भी ऐसा करती तो कांग्रेस को इतनी सीटें नहीं मिलतीं। उन्होंने गहलोत की ओर से तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के लिए निकम्मा और नकारा जैसे शब्दों के इस्तेमाल का भी जिक्र किया।

विज्ञापन

जनादेश स्वीकार करना भाजपा की परंपरा
राठौड़ ने कहा कि भाजपा पंचायत चुनाव के नतीजों को जनादेश मानकर स्वीकार करती है। प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने चुनाव परिणामों की जिम्मेदारी स्वयं ली है। इसके विपरीत कांग्रेस चुनाव हारने पर ईवीएम पर सवाल उठाती रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। लोकतंत्र में हार-जीत को खेल भावना से स्वीकार करना चाहिए। राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त करने, आपातकाल लगाने और प्रेस सेंसरशिप के जरिए मीडिया की आवाज दबाने का इतिहास कांग्रेस का रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास के आंकड़े गिनाकर कांग्रेस को घेरा
राठौड़ ने दावा किया कि सिंचाई तंत्र के विकास में भाजपा सरकार ने कांग्रेस की तुलना में लगभग पौने तीन गुना, तारबंदी में साढ़े चार गुना और पशु चिकित्सालयों के क्रमोन्नयन में सवा चार गुना अधिक काम किया है। शिक्षा के क्षेत्र में भाजपा सरकार ने 34 महीनों में 229 महाविद्यालय भवन बनवाए, जबकि कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल में 57 भवन बने थे। छात्राओं को योजनाओं का लाभ देने के मामले में भी भाजपा सरकार का आंकड़ा 53,637 रहा, जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में 16,536 छात्राएं लाभान्वित हुई थीं।

उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने 18,917 किलोमीटर सड़कें बनवाईं, जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में 13,160 किलोमीटर सड़कें बनी थीं। ऊर्जा क्षेत्र में बिजली उत्पादन क्षमता में 10,920 मेगावाट की वृद्धि की गई, जबकि कांग्रेस के शासन में यह वृद्धि 3,952 मेगावाट थी। इसी तरह भाजपा सरकार में उपस्वास्थ्य केंद्रों के 1,573 भवन बनाए गए, जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में 515 भवन बने थे। राठौड़ ने कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करेगी। संगठन की कमियों को दूर कर जनता का विश्वास मजबूत करना पार्टी का संकल्प है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed