फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माता की भक्ति के लिए पहुंचे थे पुराने मंदिर, पैंथर ने दे दिए दर्शन

Sat, 17 Feb 2018 01:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 17 Feb 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
rajasthan jaipur panther caught on camera near jhalana leopard safari by localites
chamunda mata temple jaipur
आप मंदिर से माता के दर्शन कर लौट रहे हों और रास्ते में पैंथर दिख जाए, तो यहां एेसी घटनाओं को काफी शुभ माना जाता है। माता के दर्शन करने आए भक्तों को और कुछ मॉर्निंग वॉकर्स को पैंथर को इतने करीब से देखने का मौका मिला कि सभी ने इस घटना को अपने लिए शुभ बताया।
Trending Videos

ये है सफारी का बफर एरिया

rajasthan jaipur panther caught on camera near jhalana leopard safari by localites
jhalana leopard safari - फोटो : Amar Ujala
पैंथर को सबसे पहले बीपीओकर्मी अभिषेक शर्मा ने देखा जो जयपुर के झालाना वन क्षेत्र स्थित चामुंडा माता के दर्शन करने के लिए गए थे। शर्मा ने बताया कि वो नियमित रूप से यहां आते हैं, मगर कभी उन्होनें यहां इतने करीब से लैपर्ड नहीं देखा था। हालांकि यहां स्थित चामुंडा माता के मंदिर के आसपास कई बार पैंथर फैमिली को देखा जा चुका है। कभी पैंथर ने यहां दर्शनार्थियों पर हमला नहीं किया वो बस यहां पानी पीकर निकल जाते हैं। ये पैंथर नीचे अठखेलियां करते-करते पेड़ पर चढ़ गया, तो लोग और भी रोमांचित हो गए। उन्होंने पेड़ पर चढ़ते हुए पैंथर के फोटो भी लिए।
 

जब पैंथर पेड़ पर चढ़ा, तो हो गए और रोमांचित

rajasthan jaipur panther caught on camera near jhalana leopard safari by localites
jhalana forest area - फोटो : Amar Ujala
शर्मा ने बताया कि उन्होनें मंदिर के रास्ते में पैंथर को पेड़ पर चढ़ते-उतरते और नीचे अठखेलियां करते देखा। जब लोग ज्यादा इकट्ठे हो गए तो पैंथर ने जोरदार अंगड़ाई ली और जंगल के भीतर चला गया। पैंथर को देखते ही कुछ युवकों ने सीटियां बजाई जिन्हें सुनकर वो कुछ देर के लिए वहां रुका भी मगर बाद में लोगों के शोर को उसने नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां आ गया था सड़कों पर

rajasthan jaipur panther caught on camera near jhalana leopard safari by localites
jln road jaipur
पिछले साल जयपुर और उसके आसपास के इलाकों में पैंथर के आने की काफी घटनाएं हुईं। ये घटना अब भी लोगों को याद है कि एक मादा पैंथर अपने बच्चों के साथ रिहायशी इलाके की तरफ आती देखी गई थी, जिसके बाद से ही यहां लोगों में आज भी भय का महौल व्याप्त है। झालाना के जंगलों से पैंथरों के बाहर निकलने की घटनाओं के बाद से अब यहां ऊंची-ऊंची बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जा रहा है। इनको पर्याप्त मात्रा में शिकार मिल सके इसके लिए यहां हिरण, नीलगाय और जंगली सुआरों को भी दूसरे जंगलों से लाकर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

2200 रुपए में होती है सफारी

rajasthan jaipur panther caught on camera near jhalana leopard safari by localites
jhalana leopard safari
जयपुर के झालाना में स्थित लैपर्ड सफारी में 2200 रुपए में पैंथर दिखाने के लिए सफारी कराई जाती है, जबकि इस बात की कोई गारंटी नहीं होती कि पर्यटकों को पैंथर दिख ही जाए। हालांकि झालाना के जंगलों में इस वक्त पैंथरों की काफी तादाद हो चुकी है। शिकार और पानी की तलाश में ये शहर की ओर चले आते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed