संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' का नाम बदलकर जल्द ही रिलीज होने की बात सामने आ रही है। उधर, इस फिल्म का विरोध करने वालों ने भी आरपार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।
करणी सेना ने विरोध किया तेज
2 of 5
पद्मावती
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, इस फिल्म पद्मावती का नाम बदलकर पद्मावत करने और 25 जनवरी या फिर नौ फरवरी को रिलीज होने की बात सामने आ रही है। हालांकि विवाद राजस्थान जुड़ा होने के आधार पर राजस्थान में इस फिल्म के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने की खबर भी आई है।
फिल्म में हुआ है अपमान- कालवी
3 of 5
लोकेंद्र सिंह कालवी
- फोटो : अमर उजाला
करणी सेना के संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा है कि इस फिल्म को कभी भी और कहीं भी रिलीज नहीं होने देंगे। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि राजपूत अपनी बात पर अड़िग है। इसका जमकर विरोध किया जाएगा। इस फिल्म में रानी पद्मावती का अपमान हुआ है। वे भारतीय संस्कृति और सम्मान की प्रतीक है। उनका अपमान करणी सेना और सर्व समाज किसी भी सूरत में नहीं सहेगा।
पूर्ण प्रतिबंध की मांग
4 of 5
पद्मावती
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ, करणी सेना ने 27 जनवरी को चितौड़गढ़ किले में सर्व समाज से जुटने का आह्वान किया है। इस अवसर आंदोलन की रणनीति तय होगी। करणी सेना के अनुसार, यदि इससे पहले फिल्म रिलीज होती है तो उसका विरोध किया जाएगा। राजपूत संगठन और इस फिल्म के पूर्ण प्रतिबंध की मांग कर रहे है।
तो लगेगा सिनेमा हॉल के बाहर कर्फ्यू
5 of 5
पद्मावती
- फोटो : अमर उजाला
उधर श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल मकराना ने कहा है कि अगर फिल्म रिलीज होती है तो सिनेमा हॉल के बाहर कर्फ्यू लगेगा। पिछले दिनों सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म को इतिहासकारों की समिति को भी दिखाया था। जानकारी के अनुसार इस समिति के सदस्य भी इस फिल्म के प्रदर्शन के खिलाफ है। वे मानते है कि फिल्म में इतिहास के साथ खिलवाड़ हुआ है और यह कदम भावनाएं भड़काने वाला है।