फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाथरुम के पुराने स्लीपर से लेकर ब्रांडेड शूज, पाकिस्तान दूतावास भेजकर जता रहे हैं आक्रोश

Sun, 31 Dec 2017 03:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 31 Dec 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
group of jodhpur sends pakistan high commission shoes and slippers through online orders and posts
पाक उच्चायोग को भेजी गई एक चप्पल - फोटो : Amar Ujala
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव के परिवार से हुई बदसलूकी को लेकर भारत के आम नागरिकों में भारी रोष है। जिसके जवाब में राजस्थान के जोधपुर जिले के कुछ युवाओं ने बड़े ही मजेदार अंदाज में पाक की नापाक हरकतों का जवाब दे डाला। 

 

पाक उच्चायोग के नाम आॅर्डर कर दिए आॅनलाइन जूते

group of jodhpur sends pakistan high commission shoes and slippers through online orders and posts
आॅर्डर की कॉपी के साथ किया सोशल मीडिया पर पोस्ट - फोटो : Amar Ujala
जोधपुर में रणजीतसिंह मित्र मंडली ग्रुप द्वारा पाकिस्तान के हाईकमिश्नर को नए व पूराने जूते भेजकर इस हरकत का विरोध किया जा रहा है। मंडली ने पाक उच्चायोग के नाम पर कुछ जूते आॅनलाइन आॅर्डर कर दिए और कैश आॅन डिलिवरी मोड चुनते हुए बिल भी उच्चायोग के नाम कर दिया। 
 

आॅर्डर की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल

group of jodhpur sends pakistan high commission shoes and slippers through online orders and posts
shoes to pak high commission
ग्रुप के संचालक ने बाकायदा एक ऑनलाइन कंपनी में जोधपुर की मोजड़ी यानी कि लीकतर खरीदकर पाकिस्तान हाई कमिश्नर के पते पर भिजवाए हैं और बिल व ऑर्डर की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। इस पोस्ट को लोगों ने खूब सराहा है और खुद भी पुराने जूते पाकिस्तान हाई कमिश्नर को भेजने कि बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान ने नहीं लौटाए थे जाधव की पत्नी के जूते

group of jodhpur sends pakistan high commission shoes and slippers through online orders and posts
kulbhushan jadhav family
पाकिस्तान की जेल में बंद जाधव की धर्मपत्नी और माता को जाधव से मिलवाया जरुर, लेकिन इस दौरान पाकिस्तान ने एक नापाक हरकत को अंजाम भी दे दिया। मुलाकात के दौरान जाधव की मां ने बेटे से मातृभाषा मराठी में बात करनी शुरू की, तो उन्हें रोक दिया गया और अंग्रेजी में बातचीत करने को कहा गया। जाधव की पत्नी के जूते जानबूझकर उतरवा दिए गए थे, जो मुलाकात के बाद भी वापस नहीं किए गए. इस बात को लेकर देश की जनता में पाकिस्तान के खिलाफ गजब का आक्रोश है।
विज्ञापन

देशभर में वायरल हो रहा ये तरीका

group of jodhpur sends pakistan high commission shoes and slippers through online orders and posts
pak high commission
जोधपुर के युवाओं का विरोध दर्ज कराने का तरीका देशभर में वायरल हो गया जहां भोपाल में भी एक संगठन विशेष के लोगों ने ऐसे ही जूतेे आॅर्डर करते हुए पाक उच्चायोग को भिजवा दिए। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed