फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2017 को गुडबाय कहने के लिए पिंकसिटी तैयार, पर्यटकों के लिए रहेगा परफैक्ट WEEK END

Sun, 31 Dec 2017 12:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 31 Dec 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
new year celebrations- pinkcity is ready for new year bash- police,fire and medical on alerts
jaipur
साल 2017 अब से बस कुछ ही घंटों के बाद विदा हो जाएगा और पूरी दुनिया एक और नए साल में पहुंच जाएगी। न्यू ईयर का जश्न वैसे तो पूरी दुनिया में ही मनाया जाएगा लेकिन भारत के पेरिस यानी जयपुर शहर में न्यू ईयर की धूम भी देखने लायक होगी। आज शहर के कई छोटे बड़े रेस्त्रां,पब्स और होटल्स न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए तैयार है और जश्न की तैयारियां भी पूरी हो चुकि है। ऐसे में बस शाम ढलते ही जयपुराइट्स और ट्यूरिस्टस न्यू ईयर पार्टी के जश्न में सराबोर हो जाएंगे। 


 

ट्रैफिक की रहेगी समस्या

new year celebrations- pinkcity is ready for new year bash- police,fire and medical on alerts
हवामहल, जयपुर - फोटो : Amar Ujala
पिछले एक सप्ताह में जयपुर शहर के अंदर ट्रैफिक उम्मीद से अधिक ही रहा जहां एक तरफ स्थानीय लोगों के वाहन थे तो दूसरी और बाहर से आने वाले सैलानियों के वाहनों के यहां होने से ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ती चली गई। शहर की चारदिवारी में तो अभी स्थिती जस की तस बनी हुई है जहां सैलानी सुबह सुबह ही शहर की खूबसूरती को निहारने अपने अपने होटलों से निकल गए जिसके कारण वाहनों की लंबी रेलमपेल शहर के ट्यूरिस्ट स्पॉट्स पर दिखाई दी।  
 

आज शराब पीकर गाड़ी चलाई तो.....

new year celebrations- pinkcity is ready for new year bash- police,fire and medical on alerts
डेमो इमेज
जयपुर ट्रैफिक पुलिस  न्यू ईयर ईव को लेकर के विशेष व्यवस्था की है। आज यदि कोई शराब पीकर गाड़ी चलाता हुआ पकड़ा गया तो भारी जुर्माना देने के साथ उसका लाइसेंस भी निरस्त कर दिया जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक लवली कटियार ने बताया कि जयपुर शहर के तमाम होटल संचालकों को ये आदेश दे दिए गए हैं कि वो युवाओं और पार्टी में शामिल होने वाले लोगों के लिए टैक्सी की अलग से व्यवस्था रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई जैसा हादसा ना हो इसके लिए भी तैयारी

new year celebrations- pinkcity is ready for new year bash- police,fire and medical on alerts
फाइल फोटो
शुक्रवार को मुंबई के एक पब में हुए अग्निकांड से सबक लेते हुए जयपुर के तमाम पब्स और रेस्त्रां किसी भी स्थिती से निपटने को तैयार है। शहर के तमाम अग्निशमन केंद्रो को भी आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से अलर्ट पर रहने के आदेश दे दिए गए हैं। 
विज्ञापन

अस्पतालों में विशेष व्यवस्था

new year celebrations- pinkcity is ready for new year bash- police,fire and medical on alerts
डेमो इमेज
जयपुर के अस्पतालों में भी आपात स्थिती को देखते हुए विशेष इंतजामात किए गए हैं। शहर के मुख्य अस्पताल सवाई मानसिंह के साथ साथ अन्य सैटेलाइट अस्पतालों में भी विशेष व्यवस्था रखी गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed