देश में लगातार हो रहे आतंकी हमलों और आतंरिक विद्रोह से कई राज्य प्रभावित हैं। दस साल पहले राजस्थान की राजधानी जयपुर भी आतंकियों का निशाना बन चुका है। इससे प्रदेश के कई शहरों में सांप्रदायिक तनाव से करोड़ों रुपए का नुकसान हो चुका है। इसे गंभीरता से लेते हुए राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज बजट में पुलिस फोर्स आधुनिकरण के तहत अहम घोषणाएं की।
केन्द्र सरकार के सहयोग से खुलेगा टेरेरिज्म एंड एंटी इनसर्जेंसी सेंटर
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अहम घोषणा करते हुए कहा कि पुलिस फोर्स के आधुनिकरण के लिए सरदार पटेल ग्लोबल सेंटर फॉर सिक्यूरिटी, काउंटर टेरेरिज्म एंड एंटी इनसर्जेंसी सेंटर की जयपुर में स्थापना की जाएगी। इस केंद्र की स्थापना केंद्र सरकार के सहयोग से की जाएगी। जिसमें प्रदेश सरकार पर 91 करोड़ 66 लाख का व्यय प्रस्तावित है।
प्रदेश में 43 नए पुलिस थाना भवन बनाए जाएंगे
3 of 5
vasundhara raje
- फोटो : File photo
सीएम वसुंधरा राजे ने बजट घोषणा में कहा कि प्रदेश में 43 नए पुलिस थाना भवन बनाए जाएंगे। आरएसी की भरतपुर में स्थित 7वीं बटालियन में कमांडेंट, डिप्टी कमांडेंट निवास व निचले अधीनस्थ क्वार्टरों का निर्माण होगा। इसी तरह, माउंट आबू में पुलिस थाना आबू पर्वत-सिरोही में क्वाटर्स इत्यादि के निर्माण कार्य शामिल है। पुलिस विभाग के आधुनिकरण के लिए प्रशासनिक एवं आवासीय भवनों के इन निर्माण कार्यों पर करीब 164 करोड़ रुपए का व्यय होना प्रस्तावित है।
80 हजार पुलिसकर्मियों को मिली सौगात
चुनावी बजट 2018 में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 80 हजार पुलिसकर्मियों को दिए जाने वाले मासिक मैस भत्ता बढ़ाने की घोषणा की। इस घोषणा से कांस्टेबल से पुलिस इंस्पेक्टर स्तर तक अब मैस भत्ता समान होगा। मुख्यमंत्री ने कांस्टेबल व हैडकांस्टेबल का 1600 से बढ़ाकर प्रतिमाह 2 हजार रुपए और सहायक उपनिरीक्षक, सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर का 1750 से बढ़ाकर 2 हजार रुपए कर दिया है।
210 नए पुलिस वाहनों की खरीद
5 of 5
file photo
- फोटो : Amar Ujala
बजट में खराब हो रहे पुलिस वाहनों का भी ध्यान रखा गया। पुलिस फोर्स में नाकारा वाहनों को रिप्लेसमेंट किया जाएगा। इसके तहत आगामी वर्षों में 210 नए वाहनों की खरीद के लिए करीब 7 करोड़ 10 लाख का व्यय प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री राजे ने बांसवाड़ा जिला मुख्यालय पर नई मेवाड़ भील कोर बटालियन स्थापित करने की घोषणा की है। इसके लिए 1 हजार 161 पुलिस कांस्टेबल्स भर्ती किए जाएंगे। इस बटालियन की स्थापना पर करीब 110 करोड़ 73 लाख का व्यय प्रस्तावित है।