गोकुलपुरी इलाके में कारोबारी से साढ़े चार लाख रुपये लूट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस ने एक अधेड़ की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पिटाई की बात से इंकार कर रहे हैं।
बदमाश पकड़ने गई पुलिस ने दूसरे व्यक्ति को इतनी बेरहमी से पीटा कि हो गई मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उनका कहना है कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई। गोकुलपुरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मेडिकल बोर्ड के गठन की मांग की है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। उसके बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। शुरुआती जांच के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने गोकुलपुरी थाने के हवलदार नेमपाल को सस्पेंड कर दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शनिवार रात बाइक सवार तीन लड़कों ने भगीरथी विहार नाले के पास यमुना विहार निवासी, पीओपी के कारोबारी प्रदीप कुमार से 4.50 लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस को घटना स्थल से बदमाशों की बाइक का नंबर मिला।
उसके आधार पर छानबीन के लिए पुलिस की टीम गली नंबर-9, पुराना मुस्तफाबाद पहुंची। बाइक किसी महमूद नामक शख्स के नाम पर थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महमूद का लड़का जाकिर लूटपाट में शामिल है। पुलिस ने महमूद को पूछताछ के लिए अपने साथ गाड़ी में बिठा लिया। आरोप है कि महमूद के पड़ोसी गुलफाम ने महमूद को थाने ले जाने का विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने उसे भी गाड़ी में बिठा लिया। इधर गुलफाम का साला मोमिन पुलिसकर्मियों से उलझने लगा। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे भी गाड़ी में बिठा लिया। सारी घटना गांव से आया मोमिन का पिता यासीन देख रहा था। उसने विरोध जताते हुए पुलिसकर्मियों से सभी को छोड़ने के लिए कहा। उसका कहना था कि जब आरोपी जाकिर है तो बाकी सब को क्यों ले जा रहे हो।
यासीन की बुरी तरह से पिटाई का आरोप...
आरोप है कि यासीन के विरोध करते ही पुलिसकर्मी भड़क गए। उन्होंने यासीन को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। एक रिश्तेदार रहीसुद्दीन ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने थप्पड़ मारने के अलावा उसके लात और घूंसे भी मारे, जिससे वह अचेत हो गया। सभी पुलिसकर्मी महमूद, गुलफाम और मोमिन को लेकर चले गए। यासीन को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी गई। जिसके बाद, सीपी, डीसीपी समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। यासीन के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया।
चार दिन पहले बेटी के पास आया था यासीन...
मूलरूप से बड़ौत का रहने वाला यासीन का परिवार शाहपुर गांव में रहता है। परिवार में पत्नी जमीला, आठ बेटे व दो बेटी हैं। यासीन की बेटी मोहसिना अपने पति के साथ गली नंबर-9 पुराना मुस्तफाबाद में रहती है। यासीन उससे मिलने के लिए आए थे। यहीं पड़ोस में उनका बेटा मोमिन भी रहता है। शनिवार रात मोमिन ने अपने जीजा गुलफाम को ले जाने का पुलिस से विरोध किया था, जिसके बाद सारा बवाल हुआ। घटना के बाद से परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।