फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंधेरी सर्द रात और कान काटती हवाओं के बीच सरहद पर चौकसी, ये है ऑपरेशन 'सर्द हवा'

Thu, 11 Jan 2018 02:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 11 Jan 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
BSF will start operation sard hava for border security in jaisalmer
सरहद पर सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर सुरक्षा के लिए एक बड़ा अभियान शुरू होगा। यहां अंधेरी सर्द रात और कान काटने वाली हवाओं के बीच जवान सरहद पर चौकसी करेंगे। सरहदी जिले जैसलमेर की सरहदों पर सीमा सुरक्षा बल कल से ऑपरेशन सर्द हवा का आगाज करेगा। सीमाओं पर हाड़ कंपकंपाने वाली सर्दी में सीमा पार से घुसपैठ जैसी अवांछनीय गतिविधियों के चलते सीमा सुरक्षा बल कल से ऑपरेशन सर्द हवा के दौरान नजर रखी जाएगी। यह ऑपरेशन आगामी 30 जनवरी तक चलेगा।
Trending Videos

नफरी में होगा इजाफा

BSF will start operation sard hava for border security in jaisalmer
गश्त करते जवान - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार प्रतिवर्ष कड़ाके की सर्दी में होने वाले ऑपरेशन सर्द हवा अभियान में सीमा सुरक्षा बल सीमाओं पर नफरी बढ़ाने के साथ गश्त में भी इजाफा करेगा।

गणतंत्र दिवस पर न रहे कोई आशंका

BSF will start operation sard hava for border security in jaisalmer
गश्त करते जवान - फोटो : अमर उजाला
सर्द मौसम के साथ-साथ आगामी गणतंत्र दिवस के मौके पर किसी तरह की आशंका को देखते हुए सरहदों पर ऑपरेशन सर्द हवा चलाया जाएगा। इस दौरान ऑपरेशन के तहत सीमा सुरक्षा बल के अधिकांश जवानों को सीमाओं पर तैनात किया जाएगा, वहीं बल के अधिकारी भी सीमाओं पर सीमा क्षेत्रों में ही अपना डेरा डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहद जरूर है ये अभियान

BSF will start operation sard hava for border security in jaisalmer
रेगिस्तान में जवान - फोटो : अमर उजाला
वर्ष में एक मर्तबा होने वाले ऑपरेशन के दौरान सीमा सुरक्षा बल अपनी तैयारियों को भी परखेगा। इस दौरान सीमाओं पर पेट्रोलिंग में बढोतरी होगी। यह अभियान अपने आप में बेहद जरूरी और जवानों के लिए कठिन परीक्षा वाला अभियान माना जाता है।


 
विज्ञापन

खास उपकरणों से होगी निगरानी

BSF will start operation sard hava for border security in jaisalmer
सरहद पर जवान - फोटो : अमर उजाला
रेगिस्तान के जहाज व सीमा प्रहरियों के साथी ऊंट पर गश्त के अलावा फोर व्हील वाहनों से सीमा क्षेत्र में पेट्रोलिंग की जाएगी। कोहरे की धुंध में भी साफ देखने की क्षमता रखने वाली दूरबीन तथा अन्य उपकरणों का भी प्रयोग किया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed