लड़का-लड़की के मजेदार जोक्स: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।
लड़का- ऐसे उदास क्यों बैठी हो?
लड़की- आज का दिन बहुत बुरा है
सुबह ब्यॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया
फिर रास्ते में कार खराब हो गई
ऑफिस पहुंची तो बॉस ने नौकरी से निकाल दिया
अब सुसाइड के लिए कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाया था,
वो भी तूने पी ली
लड़का बेहोश...
लड़का- मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता
घर वाले नहीं मानेंगे
लड़की- अच्छा कौन-कौन है, तुम्हारे घर में?
लड़का- एक पत्नी और दो बच्चे.....
2 of 5
Funny Hindi Jokes
- फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
मां अपने तोतले लड़के से बोली-
बेटा आज हम लड़की देखने जा रहे हैं,
तुम वहां बोलना मत
वरना ये लोग भी मना कर देंगे
जब लड़की चाय लेकर आई,
तो लड़का चाय पीते बोला- दलम है दलम
लड़की- ओए फूत माल फूत......
3 of 5
फनी जोक्स
- फोटो : Adobe Stock
एक शराबी झूमता हुआ घर की ओर जा रहा था कि,
अचानक रुक गया
उसने देखा उसके पीछे दो लड़किया किसी बात पर,
आपस में झगड़ रही थीं
पहली लड़की- भगवान करे तेरी शादी किसी शराबी से हो जाए
दूसरी लड़की- नहीं, भगवान करे तेरी शादी हो जाए
शराबी बोला- तो मैं रुकूं या जाऊं?
मजेदार चुटकुले: 7 वचन को लेकर सुरेश ने राजू से कही ऐसी बात, पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप
चुटकुले: मेरे दिल की तमन्ना है कि आपकी बेटी को पलकों पर बिठाऊं, दामाद का जवाब सुनकर ससुर के उड़ गए होश
4 of 5
वायरल फनी जोक्स
- फोटो : Freepik/Amar Ujala
एक कंजूस आदमी ने पंडित जी को कम पैसे देते हुए कहा,
कोई ऐसा उपाय बताइए कि पैसा ही पैसा हो जाए
पंडित जी- चिंता मत करो बालक, एक ऐसा मंत्र बताऊंगा
जितनी बार बोलोगे उतनी बार धन की प्राप्ति होगी
रोज किसी चौक-चौराहे पर जाओ और बोलो-
'भगवान के नाम पर दे दे रे बाबा'......
बीवी से परेशान पति एक दिन पंडित जी के पास पहुंच कर बोला-
एक बात बताइये, ये जन्म-जन्म का साथ वाली बात सच है क्या?
पंडित- हां बेटा सौ फीसदी सच है
पति- मतलब मुझे अगले जन्म में भी यही पत्नी मिलेगी
पंडित जी- हां बिलकुल
पति- हे भगवान, फिर तो खुदखुशी करने से भी
कोई फायदा नहीं….
5 of 5
वायरल फनी जोक्स
- फोटो : freepik
पति को काफी हिचकी आ रही थी
पत्नी ने पति की तरफ घूर कर देखा और बोली-
मैं तो यहां हूं फिर बाहर कौन मरी जा रही है,
तुम्हारे लिए....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)