फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CWG 2022: विनेश ने हर मुकाबले में 100 फीसदी दम लगाने के वादे को निभाया, कोई नहीं टिक सका सामने

Mon, 08 Aug 2022 03:18 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 08 Aug 2022 03:18 AM IST
सार

विनेश को नाइजीरिया और कनाडा के पहलवान कड़ी चुनौती देते थे, इस बार कोई नहीं टिक सका। पति सोमबीर बोले कि सरकार ने पदक न जीतने के बावजूद पूरा प्रोत्साहन दिया। इसलिए कामयाबी मिली है। 

विज्ञापन
Vinesh kept the promise of putting 100 per cent strength in every match in the Commonwealth Games
विनेश फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

हरियाणा के सोनीपत में खरखौदा की प्रताप कॉलोनी में रहने वाली विनेश फौगाट बर्मिंघम में हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों में फिर से डंका बजा दिया है। यह राष्ट्रमंडल खेलों में उनका तीसरा स्वर्ण पदक था। उनकी जीत पर ससुराल में जमकर जश्न मनाया जा रहा है। विनेश के पति सोमबीर राठी बोले कि विनेश ने अपनी कुश्ती शुरू होने से पहले ही फोन पर हुई बातचीत में वादा किया था कि वह हर मुकाबले में 100 फीसदी दम लगाएंगी।



उन्होंने अपना वादा निभाते हुए देश को सोना दिलाया है। विनेश ने मुकाबले से पहले कहा था मेरी त्यारी फुल, आगे भगवान की मर्जी। वह ओलंपिक के बाद पदक नहीं जीतने के बाद प्रधानमंत्री द्वारा बुलाए जाने और हौसला बढ़ाने से काफी खुश थीं। जिसका असर भी राष्ट्रमंडल में दिखा।  

Vinesh kept the promise of putting 100 per cent strength in every match in the Commonwealth Games
राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद विनेश फोगाट के घर बांटे जा रहे लड्डू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सोमबीर बोले कि सरकार खिलाड़ियों को पूरा प्रोत्साहन दे रही है। भरपूर साथ मिलने व प्रोत्साहन के बलबूते देश खेलों में आगे बढ़ रहा है। ऐसा पहली बार हुआ कि ओलंपिक में हारने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विनेश समेत अन्य खिलाड़ियों को बुलाया था। प्रधानमंत्री से मिले प्रोत्साहन ने उनका जमकर उत्साह बढ़ाया। विनेश ने भी प्रधानमंत्री से वादा किया था कि वह अगली बार स्वर्ण पदक जीतकर आएगी और उनको घर का बना चूरमा खिलाएंगी।

Vinesh kept the promise of putting 100 per cent strength in every match in the Commonwealth Games
खरखौदा स्थित विनेश की ससुराल में मिठाई बांटते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सोमबीर ने कहा कि वह खुद एक पहलवान हैं। लेकिन अब लंबे समय से वह विनेश की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विनेश 100 फीसदी शाकाहारी है। वह सुबह-शाम करीब 3-3 घंटे अखाड़े में पसीना बहाती है। बादाम-दाल के बाद दूध-दही पर निर्भर रहती है। सोमबीर ने कहा कि विनेश इसी तरह से प्रदर्शन करती रही तो वह फ्रांस के पेरिस ओलंपिक में सोना जरूर जीतेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vinesh kept the promise of putting 100 per cent strength in every match in the Commonwealth Games
खरखौदा में महिलाओं संग नाचती विनेश की सास सरोज राठी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

परिवार की महिलाओं के साथ जमकर नाचीं विनेश की सास
विनेश की सास सरोज राठी ने कहा कि उनकी बेटी (बहू) खूब मेहनत कर रही है और हर मुकाबले को पहले से बेहतर तरीके से खेल रही है। उन्हें खुशी का मौका दिया है भगवान ने तो वे नाच-गाकर जश्न मना रहे हैं। सरोज ने परिवार की अन्य महिलाओं के साथ खरखौदा में अपने घर पर जमकर उत्सव मनाया और देसी गीतों पर जमकर थिरकीं। परिवार की राजपति ने कहा कि विनेश ने उनका सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। मन कर रहा है कि बर्मिंघम जाकर उसे अभी गले से लगा लूं।

विज्ञापन
Vinesh kept the promise of putting 100 per cent strength in every match in the Commonwealth Games
विनेश फोगाट - फोटो : twitter

राष्ट्रमंडल में तीन स्वर्ण जीतने वाली पहली महिला पहलवान 
वर्ष 2016 के ब्राजील के रियो में हुए ओलंपिक में विनेश ने शानदार प्रदर्शन किया था। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वह चोटिल हो गई थीं, जिससे पदक की उम्मीदों का बड़ा झटका लगा था। हालांकि उन्होंने सर्जरी के 5 महीने बाद वर्ष 2017 में नई दिल्ली में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर दमदार वापसी की थी। इसके साथ साल 2018 में किर्गिस्तान के बिश्केक में भी उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। विनेश फौगाट ने वर्ष 2018 में ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल खेलों में देश को सोना दिलाया था। वर्ष 2014 स्कॉटलैंड के ग्लासगो में भी सोना जीता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed