फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च, किसानों की तैयारियां जान दंग रह जाएंगे आप 

Mon, 18 Jan 2021 05:21 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 18 Jan 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
preparations for tractor rally started at kundli border of haryana
किसानों की तरफ से 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली की तैयारियां जोरों से चल रही है। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-हरियाणा के कुंडली बॉर्डर पर कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का धरना लगातार जारी है। सरकार से नौ दौर की बातचीत बेनतीजा रहने के बाद किसानों ने अब 26 जनवरी को प्रस्तावित ट्रैक्टर यात्रा की तैयारियां तेज कर दी हैं। कुंडली बॉर्डर पर कई जगह मैकेनिक स्टॉल लगाकर ट्रैक्टरों को रिपेयर कर रहे हैं। वहीं कई ट्रैक्टरों को सुरक्षा के लिहाज से अलग रूप दिया जा रहा है। 

 
preparations for tractor rally started at kundli border of haryana
किसानों की तरफ से ट्रैक्टर पर लगवाया लोहे का जाल। - फोटो : अमर उजाला
ट्रैक्टर यात्रा में शामिल होने वाले ट्रैक्टरों में केबिन लगवाए गए हैं, जिसमें शीशे भी लगे हैं। किसानों ने बताया कि यह ट्रैक्टर अग्रिम पंक्ति में चलेंगे जबकि इनके पीछे दूसरे सभी ट्रैक्टर चलेंगे। ट्रैक्टर यात्रा के दौरान सरकार द्वारा आंसू गैस व वाटर कैनन का इस्तेमाल किए जाने की आशंका के कारण इस तरह की तैयारी की जा रही है।


 
preparations for tractor rally started at kundli border of haryana
ट्रैक्टर पर बनवाया गया केबिन। - फोटो : अमर उजाला
लाठीचार्ज होने पर स्वयं को बचाने के लिए किसानों ने ट्रैक्टरों पर लोहे के जाल लगवाने शुरू कर दिए हैं। जिससे वह लाठियों से बच सके। इतना ही नहीं कुछ किसानों ने पूरे ट्रैक्टर पर लोहे के एंगल लगवा लिए हैं। जिससे लाठीचार्ज होने की स्थिति में उनका ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त होने से बच सके।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
preparations for tractor rally started at kundli border of haryana
ट्रैक्टर परेड के लिए दिल्ली लाए जा रहे किसान संगठनों के झंडे। - फोटो : अमर उजाला
डीजल का किया जा रहा स्टॉक
किसानों ने बताया कि वह हर तरह से तैयार हैं और ट्रैक्टर यात्रा के लिए डीजल तक का स्टॉक कर रहे हैं। एक ट्रैक्टर पर 3 से 6 किसान ही मौजूद रहेंगे जबकि महिलाओं को भी ट्रैक्टर यात्रा में शामिल किया गया है। सभी रणनीति तैयार की जा चुकी हैं और हर रणनीति की बारीकियों से एक-दूसरे को अवगत करवाया जा रहा है।


 
विज्ञापन
preparations for tractor rally started at kundli border of haryana
ट्रैक्टर रैली के लिए पहुंचे युवा सेल्फी लेते हुए। - फोटो : अमर उजाला
वहीं अंदेशा यह भी है कि इस ट्रैक्टर परेड में असामाजिक तत्व शामिल होकर बवाल कर सकते हैं। खुफिया एजेंसियों के साथ ही किसान संगठनों ने खुद यह आशंका जताई है। इसलिए ही किसान परेड में असामाजिक तत्वों को शामिल होने से रोकने के साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती होगी। किसान संगठनों ने अपनी ओर से असामाजिक तत्वों की पहचान करके उनको परेड में शामिल होने से रोकने के लिए वालंटियर तैनात करने का फैसला लिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed