{"_id":"6a91c14b275664e4ec086361","slug":"bed-exam-results-declared-students-relieved-sonipat-news-c-197-1-snp1018-159579-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बीएड परीक्षा परिणाम घोषित, छात्रों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बीएड परीक्षा परिणाम घोषित, छात्रों को मिली राहत
Fri, 28 Aug 2026 10:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 28 Aug 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने आखिरकार बीएड का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। छात्रों के रोष और छात्रहित का मुद्दा उठने के बाद यह निर्णय लिया गया। परिणाम जारी होने से सैकड़ों विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है।
बीएड प्रथम वर्ष के 300 और द्वितीय वर्ष के 288 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। विद्यार्थियों ने बताया कि जून 2026 में परीक्षा हुई थी। इसके दो माह से अधिक समय बीतने के बावजूद परिणाम जारी नहीं हुआ था। परिणाम में देरी के कारण छात्र उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे थे। वे एसटीईटी समेत अन्य परीक्षाओं के लिए भी आवेदन से वंचित हो रहे थे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, सामान्य तौर पर परीक्षा परिणाम करीब 20 दिन में घोषित किया जाता है।
बिहार के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रवि सिंह ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन से परिणाम जल्द जारी करने की मांग की थी। उन्होंने विश्वविद्यालय के फेसबुक पेज पर टिप्पणी कर यह मुद्दा उठाया था। रवि सिंह ने बताया कि बिहार में एसटीईटी के आवेदन शुरू हो चुके थे। बीएड परिणाम नहीं आने से विद्यार्थी आवेदन करने से वंचित हो रहे थे। उन्होंने कुलपति, रजिस्ट्रार समेत संबंधित अधिकारियों को ईमेल के माध्यम से भी जानकारी दी थी। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई।