फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Apprentice worker and farmer die of electrocution

Sonipat News: करंट लगने से अप्रेंटिसकर्मी व किसान की मौत

Fri, 28 Aug 2026 09:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 28 Aug 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
Apprentice worker and farmer die of electrocution
फोटो - नागरिक अस्पताल में करंट से दो युवकों की मौत के मामले में पहुंचे कांग्रेस विधायक इंदुराज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। मुंडलाना के खेतों में बिजली लाइन का फाल्ट ठीक करने गए अप्रेंटिस कर्मी सौरभ (19) और किसान जोगेंद्र (38) की शुक्रवार को करंट लगने से मौत हो गई। जोगेंद्र के पिता बलवान सिंह ने लाइनमैन मोहित, जेई और एसडीओ के खिलाफ सदर थाने में लापरवाही बरतने की एफआईआर दर्ज कराई है। उधर, बिजली निगम प्रशासन ने लाइनमैन मोहित और पावर हाउस ऑपरेटर रामफल को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।
मुंडलाना निवासी बलवान सिंह ने बताया कि उन्होंने फसलों की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल लगाया हुआ है। बिजली लाइन में 12 जुलाई को फाल्ट आने पर उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी। कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने 26 अगस्त को दोबारा शिकायत दी। शुक्रवार को फाल्ट ठीक करने के लिए निगम के लाइनमैन मोहित ने सौरभ को मौके पर भेजा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली निगम ने अप्रेंटिस कर्मी सीवानका निवासी साैरभ को लाइन पर काम करने के लिए अकेले भेज दिया गया। उनके पास सुरक्षा उपकरण भी नहीं थे। सौरभ फाल्ट ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़कर ट्रांसफार्मर और लाइन को दुरुस्त कर रहे थे। पास में ही जोगेंद्र धान के खेत में दवा का छिड़काव कर रहे थे। सौरभ ने मदद के लिए जोगेंद्र को बुला लिया। दोनों लाइन की मरम्मत कर रहे थे, तभी अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। इस कारण दोनों को करंट का झटका लगा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करा दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तय शेड्यूल से पहले हुई बिजली आपूर्ति
लोगों का कहना है कि मुंडलाना के खेतों में बिजली सप्लाई देने का शेड्यूल 11 बजे का होता है। अप्रेंटिसकर्मी सौरभ व किसान जोगेंद्र फाल्ट की मरम्मत सुबह 9:30 बजे कर रहे थे। ऐसे में बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि तय शेड्यूल से पहले बिजली सप्लाई कैसे चालू हुई।
हादसे की विभागीय जांच शुरू
निगम एक्सईएन राजसिंह सिंहमार ने बताया कि लाइनमैन मोहित और 33 केवी सब स्टेशन महमूदपुर ऑपरेटर रामफल को सस्पेंड कर दिया गया है। अप्रेंटिसकर्मी को फाल्ट ठीक करने के लिए नहीं भेजा जा सकता है। केवल लाइनमैन के कहने पर फीडर को बंद या चालू नहीं किया जा सकता है। हादसे की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
इंसेट
विधायक ने की पीड़ित परिवारों को मुआवजा और नौकरी देने की मांग
क्षेत्र में त्योहार के दिन दो युवाओं की मौत के बाद कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल व पूर्व विधायक जगबीर मलिक नागरिक अस्पताल में परिजनों के पास पहुंचे। उन्होंने निगम पर लापरवाही का आरोप लगाकर मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की। उन्होंने सरकार से आश्रित परिवार को नौकरी और मुआवजा देने की मांग की।


वर्जन
मुंडलाना के खेतों में अप्रेंटिसकर्मी और किसान की करंट से मौत की सूचना मिली थी। परिजनों की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
-सबल सिंह, प्रभारी, सदर थाना, गोहाना।

फोटो - नागरिक अस्पताल में करंट से दो युवकों की मौत के मामले में पहुंचे कांग्रेस विधायक इंदुराज

फोटो - नागरिक अस्पताल में करंट से दो युवकों की मौत के मामले में पहुंचे कांग्रेस विधायक इंदुराज

फोटो - नागरिक अस्पताल में करंट से दो युवकों की मौत के मामले में पहुंचे कांग्रेस विधायक इंदुराज

फोटो - नागरिक अस्पताल में करंट से दो युवकों की मौत के मामले में पहुंचे कांग्रेस विधायक इंदुराज

फोटो - नागरिक अस्पताल में करंट से दो युवकों की मौत के मामले में पहुंचे कांग्रेस विधायक इंदुराज

फोटो - नागरिक अस्पताल में करंट से दो युवकों की मौत के मामले में पहुंचे कांग्रेस विधायक इंदुराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed