फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणा: राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी आज, रैंप पर कैटवॉक में हरियाणा का मुर्रा और ताऊ के तुर्रा का दिखेगा जलवा

Fri, 25 Feb 2022 02:42 AM IST
भूपेंद्र सिंह संजय वर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संजय वर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 25 Feb 2022 02:42 AM IST
सार

काबिलियत साबित कर अपने नाम खिताब कर चुकी है। मेले में 1800 उमदा नस्ल के पशुओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। जिसकी वजह से अब जगह भी छोटी पड़ गई है। हालांकि रजिस्ट्रेशन हुए उमदा नस्ल के पशुओं में छंटनी ही एक विकल्प बचा है। 

विज्ञापन
State level animal exhibition in Bhiwani of Haryana
हरियाणा के भिवानी में राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी में आज उमड़ेगा प्रदेशभर से पशुओं का महाकुंभ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा पशुओं की उत्तम और उन्नत नस्लों में देशभर में जाना जाता है। जिसमें सबसे पहला नाम मुर्रा का आता है। पशुओं में हरियाणा का मुर्रा और ताऊ का तुर्रा अपनी खास पहचान रखता है। तीन दिन तक चलने वाले भिवानी के राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी में पूरे प्रदेश से उमदा नस्ल के पशुओं का आगमन एक दिन पहले ही हो गया। 25 से 27 फरवरी तक प्रदर्शनी होगी। जिसमें मुर्रा नस्ल में 31 लाख में बिक चुके सम्राट का बेटा सरताज और चार साल का मुर्रा झोटा अमित शाह भी रैंप पर जलवा बिखेरेगा। प्रदर्शनी में अब तक राष्ट्रीय और अंतर राष्ट्रीय स्तर पर पशु मेले और प्रदर्शनियों में अपने नाम खिताब करने वालों के बीच भी कांटे की टक्कर होगी। 



पशु पालक अपने चहेतों को लेकर मेला स्थल पर डेरा डाल चुके हैं। मुर्रा नस्ल की भैंस, मुर्रा का झोटा, साहिवाल, थारपार और हरियाणा नस्ल की गाय और सांड के अलावा थ्रेरोबेरड नस्ल के घोड़े और घोड़ी का भी प्रदर्शन देखने को मिलेगा। घोड़ी रानी और उसकी बेटी टम्मो भी मेले में आकर्षण का केंद्र बनेगी। आठ साल की मस्टेंग घोड़ी हरियाणा पुलिस के खेलों में भी अपनी काबिलियत साबित कर अपने नाम खिताब कर चुकी है। मेले में 1800 उमदा नस्ल के पशुओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। जिसकी वजह से अब जगह भी छोटी पड़ गई है। हालांकि रजिस्ट्रेशन हुए उमदा नस्ल के पशुओं में छंटनी ही एक विकल्प बचा है। 

State level animal exhibition in Bhiwani of Haryana
पशु मेले में मुर्रा झोटे सरताज के साथ पशु पालक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुर्रा में ये प्रतिभागी देंगे कांटे की टक्कर
गांव तालू का सूर्या पांच साल का मुर्रा झोटा है। मालिक सुमेश कुमार तालू ने बताया कि उसका पिता सम्राट 31 लाख में बिका था। सूर्या तीन बार इंडिया चैंपियन रह चुका है। इसकी मां 26 किलो दूध का रिकार्ड तोड़ चुकी है। उसका पिता सम्राट सात बार इंडिया चैंपियन रह चुका है। उसी के साथ झोटा राजा है। मुर्रा का सुलतान सिर्फ 12 माह का है।

डोहका दीना से मेले में आया है। मुर्रा का 13 माह का योगी भी ढाणी रामजस के बिजेंद्र सिंह का है। मुर्रा झोटा रुद्र 28 माह का है। उन्हीं के साथ तीन साल की मुर्रा झोटी शांति पहली ब्यांत में पौने 21 किलो दूध दे रही है। उसकी रोजाना दस किलो खुराक है। मुर्रा झोटा अर्जुन का हरियाणा और पंजाब में भी डंका है।

डोभ गांव के रवींद्र ने बताया कि अर्जुन की रोजाना 12 किलो खुराक है, जिस पर ढाई से तीन हजार खर्च होता है। दस किलो रोजाना दूध भी पीता है। ये हरियाणा व पंजाब में हुई प्रतियोगिताओं में नेशनल चैंपियन है। चार साल का मुर्रा झोटा अमित शाह को सुरपुरा खुर्द निवासी संदीप पैदा होने के कुछ माह बाद सवा लाख में खरीदकर लाया था। ये बटाला पंजाब में आल इंडिया चैंपियन का खिताब अपने नाम कर चुका है। कुरुक्षेत्र मेले में भी दूसरे नंबर पर आया था।

वुल बादशाह और बाहुबली भी उतरेंगे रैंप पर
रोहतक के दलबीर सिंह ने बताया कि देशवाल डेयरी फार्म के शाहीवाल वुल बादशाह व बाहुबली भी अपना जलवा दिखाएंगे। वुल बाहुबली आठ साल का है। उसका वजन 15 क्विंटल है। झज्जर में 2018 में रनर अप रिंग चैंपियन और ब्रिड चैंपियन रह चुका है। उसकी कीमत करीब 50 लाख है। इसे सीमन के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी बछड़ी 18 से 20 किलो दूध दे रही हैं।


पशु मेले में मुर्रा झोटा बादशाह के साथ पशुपालक।
खाराखेड़ी फतेहाबाद के सचिदानंद गिरी महाराज ने बताया कि राठी नस्ल के ओम और शिवा और शाहीवाल के शंकर और संभू के अलावा थारपार का भोला भी मेले में आया है। अर्जुन हरियाणा नस्ल का वुल है। उसने कुरुक्षेत्र और झज्जर मेले में भी ईनाम जीता है। इनसे पैदा हुई बछड़ी 19 से 20 किलो दूध दे रही हैं। 

State level animal exhibition in Bhiwani of Haryana
ओम व शिवा वुल के साथ फतेहाबाद के खराखेड़ी निवासी सचिदानंद गिरी महाराज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जयपुर और दिल्ली के बाद अब हरियाणा में दिखाएंगे जलवा
गुरुग्राम के नृपेश महलावत ने बताया कि उसकी आठ साल की घोड़ी मस्टेंग और नौ साल का घोड़ा नोवा भी मेले में आया है। थ्रेरोब्रेड नस्ल के ये दोनों बहुत ही तेज दौडने वाले घोड़े हैं। जयपुर और दिल्ली में हुई स्पर्धाओं में नेशनल चैंपियन रह चुके हैं। हरियाणा में हरियाणा पुलिस खेलों में भी मस्टेंग ने ईनाम जीता है। पुलिस बल में भी इस नस्ल की घोड़ी काफी पसंद की जा रही है। कांकरोला आईएमटी मानेसर के धीरज उर्फ मोनू ने बताया कि उसकी साढ़े आठ साल की घोड़ी रानी व उसकी आठ माह की बेटी टम्मो भी मेले में ऊंची कूद और करतब के लिए काफी मशहूर है। 


घोड़ी मस्टेंग व नोवा घोड़ा के साथ पालक नृपेश। संवाद
 

विज्ञापन
विज्ञापन
State level animal exhibition in Bhiwani of Haryana
बंडारू दत्तात्रेय - फोटो : amar ujala

आज भिवानी में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय करेंगे राज्य स्तरीय पशु मेले का शुभारंभ
कृषि एवं पशुपालन विभाग के मंत्री जयप्रकाश दलाल ने गुरुवार को भिवानी में पशुधन बीमा योजना का शुभारंभ किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान कृषिमंत्री ने कहा कि मात्र 100 रुपए में पशुपालक अपने पशुओं का एक साल का बीमा करवा सकेंगे। अनुसूचित जाति के लिए नि:शुल्क बीमा किया जाएगा। कृषि मंत्री ने बताया कि 25 फरवरी को सुबह 11 बजे भिवानी के सेक्टर 13 के मैदान में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय राज्य स्तरीय पशु मेले का शुभारंभ करेंगे। दोपहर को केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला मुख्य अतिथि होंगे। इसी प्रकार 26 फरवरी को केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री डा. संजीव बाल्याण और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे। मेले के समापन पर 27 फरवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे और पशुपालकों व किसानों को ईनाम देंगे। राज्य स्तरीय मेले को लेकर प्रदेश के सभी मंत्री, सांसद और विधायकों को निमंत्रण दिया गया है।

विज्ञापन
State level animal exhibition in Bhiwani of Haryana
पशु प्रदर्शन मेले के आयोजन स्थल पर निरीक्षण के दौरान दिशा-निर्देश देते कृषि मंत्री जेपी दलाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने किया पशुधन बीमा योजना का शुभारंभ
भिवानी के सेक्टर-13 में शुक्रवार से तीन दिनों तक राज्य स्तरीय पशु मेले में उम्दा नस्ल के पशुओं का महाकुंभ उमड़ेगा। पशुपालकों को उत्तम नस्ल और बेस्ट ब्रीड के लिए लाखों के इनाम भी मिलेंगे। कृषिमंत्री जेपी दलाल ने गुरुवार को मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया और अधिकारियों को किसानों और पशुपालकों की सुविधा के लिए दिशा निर्देश दिए। इससे के बाद राज्य स्तरीय पशु मेले को लेकर कृषि मंत्री ने बया पर्यटन केंद्र में पत्रकारों से बातचीत की। भिवानी में प्रदेश स्तरीय पशु मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में प्रदेश के उत्तम नस्ल के पशु आएंगे।

उन्होंने कहा कि मेले में एक लाख से अधिक पशुपालक व किसान शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। करीब 15 हजार लोगों के लिए प्रतिदिन भोजन की व्यवस्था की गई है। किसानों और पशुपालकों के लिए निशुल्क 175 बसों की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि पशुपालकों व किसानों की आय बढ़ाने के लिए मछली पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान प्रतिदिन लक्की ड्रा निकाला जाएगा, जिसमें ट्रैक्टर, बुलेट मोटरसाइकिल, स्कूटी, दूध निकालने की मशीन, नैनो यूरिया की बोतल का बंडल शामिल हैं। पंजीकृत किसानों को मेले के दौरान उत्तम किस्म मिनरल मिक्सर दिया जाएगा। मेले में किसानों के मनोरंजन के लिए हरियाणा के नामी कलाकारों द्वारा रागिनी, फोक डांस की प्रस्तुति दी जाएगी।

कृषि मंत्री ने किया पशुधन बीमा योजना का शुभारंभ
कृषि मंत्री दलाल ने राज्य स्तरीय पशु मेला आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 100 रुपये में पशुपालक अपने पशुओं का एक साल का बीमा करवा सकेंगे। अनुसूचित जाति के लिए निशुल्क बीमा किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां पर पशुओं के लिए बनाई गई प्रर्दशनी, चारे, ठहराने की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मुख्य पंडाल, प्रोडेक्ट प्रदर्शन पंडाल और किसानों व पशुपालकों के लिए बनाए गए भोजन कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा जरूरी निर्देश दिए। 

पशु प्रदर्शन में घोड़ों के करतब के लिए बनाया जा रहा स्थल। संवाद

ये होंगी प्रतियोगिताएं
पशुधन विकास बोर्ड के प्रबंध निदेशक एवं पशु-प्रदर्शनी के नोडल अधिकारी डॉ. एसके बागोरिया और उप निदेशक एवं को-नोडल अधिकारी डॉ. सुखदेव राठी ने बताया कि प्रदर्शनी में 12 नस्लों के पशुओं में 53 प्रकार की प्रतियोगिताएं होंगी। प्रदर्शनी में उत्तम नस्ल के घोड़े, झोटे, बैल, गाय पशु देखने को मिलेंगे वहीं दूसरी ओर पशु प्रदर्शनी में पशु प्रदर्शनी में यहां आने वाले किसान/पशु पालकों को लाड गांव के बाहुबली नामक ऊंट का नृत्य/करतब देखने को मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed