हरियाणा के रोहतक शहर के ऑल इंडिया जाट हीरोज मेमोरियल कॉलेज ग्राउंड में दो दिवसीय अमर उजाला विंटर शॉपिंग कार्निवाल रविवार शाम को संपन्न हो गया। कार्यक्रम के पहले दिन जहां शहरवासी अमित सैनी रोहतकिया के गानों पर थिरके तो वहीं दूसरे दिन रफी नाइट में कवियों की कविताई का लुफ्त उठाया। शनिवार को कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि पूर्व सहकारिता मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर और विशिष्ट अतिथि एलपीएस बोसार्ड के डायरेक्टर राजेश जैन ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर की। उमर उजाला प्रबंधन की ओर से अतिथियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।
अमर उजाला विंटर शॉपिंग कार्निवाल संपन्न: पहले दिन रोहतकिया के गानों पर थिरके शहरवासी, दूसरे दिन रफी नाइट का उठाया लुत्फ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले दिन शिक्षकों का हुआ सम्मान, रोहतकिया के गानों ने मचाया धमाल
शनिवार को कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि पूर्व सहकारिता मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर और विशिष्ट अतिथि एलपीएस बोसार्ड के डायरेक्टर राजेश जैन ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर की। उमर उजाला प्रबंधन की ओर से अतिथियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। सुबह 11 बजे रोहतक के उन 100 अध्यापकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने कोरोना काल में समाज में सार्थक भूमिका निभा कर समाज के उत्थान में बेहतरीन कार्य किया। मैदान में लगे 35 स्टॉल्स पर दिनभर शहर वासियों ने खरीदारी करने के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया और अलग-अलग इवेंट्स में भाग लेकर उपहार जीते। शाम को अमित सैनी ने 'लाड्डू लाड्डू कह कै भाेरा-भाेरा खागी रै, 16 साल का था खलनायक देख ली, सच्चे दरबार की' अपने आदि मशहूर गाने सुनाकर युवाओं को थिरकने पर मजबूर किया।
इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना...
बिछड़े अभी तो हम बस कल परसों, जिऊंगी मैं कैसे इस हाल में बरसों.., लिखे जो खत तुझे, वो तेरी याद में.., इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना.. सरीखे गीतों पर श्रोता झूम उठे। मौका था अमर उजाला विंटर कार्निवाल का। जगह थी जाट कॉलेज का मैदान और दिन रविवार। विंटर कार्निवाल में आयोजित रफी नाइट में कलाकारों ने प्रस्तुतियों से लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। गीतों व सुरों के जादू में बंधे लोग सर्दी व बूंदाबांदी के बावजूद जमे रहे। मंच पर समाजसेवियों, रक्तदाताओं, शिक्षकों व अन्य प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया गया। रविवार को दूसरे दिन भी कलाकारों ने प्रस्तुतियों से कार्निवाल में धमाल मचाया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने मंच पर अपनी आवाज का जादू बिखेरते हुए श्रोताओं को झूमने को मजबूर कर दिया। सरगम थियेटरीकल ग्रुप से एंकर भूमिका शर्मा, म्यूजिक संचालन सुरेंद्र शर्मा, गायक डॉ. सौरभ वर्मा, पवन, विनय, अमित, श्याम नागर, विकास, हिना राजपूत, अंजलि, चांदनी व पूजा ने गीतों की विशेष प्रस्तुतियां दीं।
इन संस्था के प्रतिनिधियों को किया सम्मानित
कार्निवाल में समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इसमें महामंडलेश्वर स्वामी राघवेंद्र भारती, राजकुमार शर्मा प्रधान परशुराम समिति, गुलशन निझावन, राजेश लूंबा टीनू, प्रिंस वत्स, प्रिंस दूआ, राकेश सहरावत, साहिल ढल, विपुल शर्मा, रवि पराशर, अधिवक्ता दीपक भारद्वाज, जेपी गौड़, नरेश, प्रवीण मक्कड़, मोहन मलिक, सतीश दूआ, मोनू मुंजाल, जतिन, विजय खुराना, योगेश अरोड़ा, आशु चुघ, सचिन विज, मनोज मलिक, तस्वीर हुड्डा, सुलभ गुगनानी, रोबिन सचदेवा शामिल रहे।
रोहतक दिल्ली रैपिड ट्रेन को मिली मंजूरी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कार्निवाल के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि अमर उजाला ने कोरोनाकाल में सकारात्मक पहल करते हुए जनहित में कार्य किए हैं। यह सोच समाज को आगे ले जाने वाली है। इससे दूसरे लोग भी प्रेरित होंगे। महामारी के बीच कोरोना नियमों के साथ इस तरह का सफल आयोजन काबिलेतारीफ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से रोहतक की दूरी अब एक घंटे नहीं, बल्कि 40 मिनट में तय होगी। इसके लिए रैपिड ट्रेन को मंजूरी मिल गई है। जल्दी ही इसका काम भी शुरू हो जाएगा।
समाज को जागरूक कर रहा अमर उजाला
कार्यक्रम के संयोजक एवं एलपीएस बोसार्ड के निदेशक राजेश जैन ने कहा कि विंटर कार्निवाल का आयोजन सराहनीय है। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। अमर उजाला की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर, नेत्रदान जागरूकता व कोरोना टीकाकरण सरीखे आयोजन करना व लोगों को सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। यह काबिलेतारीफ है।