फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला विंटर शॉपिंग कार्निवाल संपन्न: पहले दिन रोहतकिया के गानों पर थिरके शहरवासी, दूसरे दिन रफी नाइट का उठाया लुत्फ

Mon, 27 Dec 2021 12:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राेहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राेहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 27 Dec 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
People enjoyed the two-day Amar Ujala Winter Shopping Carnival program in Rohtak
रफी नाइट में गाना सुनाती हिना व दूसरी ओर शनिवार को गाना सुनाते अमित सैनी रोहतकिया। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के रोहतक शहर के ऑल इंडिया जाट हीरोज मेमोरियल कॉलेज ग्राउंड में दो दिवसीय अमर उजाला विंटर शॉपिंग कार्निवाल रविवार शाम को संपन्न हो गया। कार्यक्रम के पहले दिन जहां शहरवासी अमित सैनी रोहतकिया के गानों पर थिरके तो वहीं दूसरे दिन रफी नाइट में कवियों की कविताई का लुफ्त उठाया। शनिवार को कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि पूर्व सहकारिता मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर और विशिष्ट अतिथि एलपीएस बोसार्ड के डायरेक्टर राजेश जैन ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर की। उमर उजाला प्रबंधन की ओर से अतिथियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।



वहीं दूसरे दिन कार्यक्रम में रविवार शाम चार बजे मुख्यातिथि रोहतक लोकसभा सांसद अरविंद शर्मा व विशिष्ट अतिथि एलपीएस बोसार्ड के निदेशक राजेश जैन पहुंचे।पहले दिन जहां कोरोना काल में बेहतरीन कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया तो वहीं दूसरे दिन शहर कें समाजसेवियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए झूले, वैक्सीनेशन शिविर, निशुल्क जांच शिविर, रक्तदान शिविर, विभिन्न प्रकार के व्यंजन, ऑटो शो व अन्य गतिविधियां रही।

People enjoyed the two-day Amar Ujala Winter Shopping Carnival program in Rohtak
अमर उजाला विंटर कार्निवाल में सम्मानित किए गए अध्यापक। - फोटो : अमर उजाला

पहले दिन शिक्षकों का हुआ सम्मान, रोहतकिया के गानों ने मचाया धमाल
शनिवार को कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि पूर्व सहकारिता मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर और विशिष्ट अतिथि एलपीएस बोसार्ड के डायरेक्टर राजेश जैन ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर की। उमर उजाला प्रबंधन की ओर से अतिथियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। सुबह 11 बजे रोहतक के उन 100 अध्यापकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने कोरोना काल में समाज में सार्थक भूमिका निभा कर समाज के उत्थान में बेहतरीन कार्य किया। मैदान में लगे 35 स्टॉल्स पर दिनभर शहर वासियों ने खरीदारी करने के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया और अलग-अलग इवेंट्स में भाग लेकर उपहार जीते। शाम को अमित सैनी ने 'लाड्डू लाड्डू कह कै भाेरा-भाेरा खागी रै, 16 साल का था खलनायक देख ली, सच्चे दरबार की' अपने आदि मशहूर गाने सुनाकर युवाओं को थिरकने पर मजबूर किया।

People enjoyed the two-day Amar Ujala Winter Shopping Carnival program in Rohtak
रफी नाइट में मंच पर प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला

इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना...
बिछड़े अभी तो हम बस कल परसों, जिऊंगी मैं कैसे इस हाल में बरसों.., लिखे जो खत तुझे, वो तेरी याद में.., इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना.. सरीखे गीतों पर श्रोता झूम उठे। मौका था अमर उजाला विंटर कार्निवाल का। जगह थी जाट कॉलेज का मैदान और दिन रविवार। विंटर कार्निवाल में आयोजित रफी नाइट में कलाकारों ने प्रस्तुतियों से लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। गीतों व सुरों के जादू में बंधे लोग सर्दी व बूंदाबांदी के बावजूद जमे रहे। मंच पर समाजसेवियों, रक्तदाताओं, शिक्षकों व अन्य प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया गया। रविवार को दूसरे दिन भी कलाकारों ने प्रस्तुतियों से कार्निवाल में धमाल मचाया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने मंच पर अपनी आवाज का जादू बिखेरते हुए श्रोताओं को झूमने को मजबूर कर दिया। सरगम थियेटरीकल ग्रुप से एंकर भूमिका शर्मा, म्यूजिक संचालन सुरेंद्र शर्मा, गायक डॉ. सौरभ वर्मा, पवन, विनय, अमित, श्याम नागर, विकास, हिना राजपूत, अंजलि, चांदनी व पूजा ने गीतों की विशेष प्रस्तुतियां दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
People enjoyed the two-day Amar Ujala Winter Shopping Carnival program in Rohtak
समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि सांसद डॉ. अरविंद शर्मा और समाजसेवी एलपीएस बोसार्ड के निदेशक राजेश जैन। - फोटो : अमर उजाला

इन संस्था के प्रतिनिधियों को किया सम्मानित 
कार्निवाल में समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इसमें महामंडलेश्वर स्वामी राघवेंद्र भारती, राजकुमार शर्मा प्रधान परशुराम समिति, गुलशन निझावन, राजेश लूंबा टीनू, प्रिंस वत्स, प्रिंस दूआ, राकेश सहरावत, साहिल ढल, विपुल शर्मा, रवि पराशर, अधिवक्ता दीपक भारद्वाज, जेपी गौड़, नरेश, प्रवीण मक्कड़, मोहन मलिक, सतीश दूआ, मोनू मुंजाल, जतिन, विजय खुराना, योगेश अरोड़ा, आशु चुघ, सचिन विज, मनोज मलिक, तस्वीर हुड्डा, सुलभ गुगनानी, रोबिन सचदेवा शामिल रहे। 

विज्ञापन
People enjoyed the two-day Amar Ujala Winter Shopping Carnival program in Rohtak
संबोधित करते रोहतक लोकसभा से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

रोहतक दिल्ली रैपिड ट्रेन को मिली मंजूरी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कार्निवाल के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि अमर उजाला ने कोरोनाकाल में सकारात्मक पहल करते हुए जनहित में कार्य किए हैं। यह सोच समाज को आगे ले जाने वाली है। इससे दूसरे लोग भी प्रेरित होंगे। महामारी के बीच कोरोना नियमों के साथ इस तरह का सफल आयोजन काबिलेतारीफ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से रोहतक की दूरी अब एक घंटे नहीं, बल्कि 40 मिनट में तय होगी। इसके लिए रैपिड ट्रेन को मंजूरी मिल गई है। जल्दी ही इसका काम भी शुरू हो जाएगा। 

समाज को जागरूक कर रहा अमर उजाला
कार्यक्रम के संयोजक एवं एलपीएस बोसार्ड के निदेशक राजेश जैन ने कहा कि विंटर कार्निवाल का आयोजन सराहनीय है। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। अमर उजाला की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर, नेत्रदान जागरूकता व कोरोना टीकाकरण सरीखे आयोजन करना व लोगों को सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। यह काबिलेतारीफ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed