हरियाणा के रोहतक शहर में अमर उजाला की ओर से दो दिवसीय विंटर शॉपिंग कार्निवाल का आयोजन ऑल इंडिया जाट हीरोज मेमोरियल कॉलेज ग्राउंड में शुरू हो चुका है। पहले दिन शहरवासियों ने आयोजनों का जमकर लुफ्त उठाया। शनिवार को कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि पूर्व सहकारिता मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर और विशिष्ट अतिथि एलपीएस बोसार्ड के डायरेक्टर राजेश जैन ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर की। उमर उजाला प्रबंधन की ओर से अतिथियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।
सुबह 11 बजे रोहतक के उन 100 अध्यापकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने कोरोना काल में समाज में सार्थक भूमिका निभा कर समाज के उत्थान में बेहतरीन कार्य किया। मैदान में लगे 35 स्टॉल्स पर दिनभर शहर वासियों ने खरीदारी करने के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया और अलग-अलग इवेंट्स में भाग लेकर उपहार जीते।
बच्चों के लिए झूले, वैक्सीनेशन शिविर, निशुल्क जांच शिविर, रक्तदान शिविर, विभिन्न प्रकार के व्यंजन, ऑटो शो व अन्य गतिविधियां रही। हरियाणवी गायक अमित सैनी रोतकिया के कार्यक्रम में पहुंचने से पहले शहर के युवाओं और बच्चों ने भी मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाई। शाम करीब सात बजे अमित सैनी रोहतकिया मंच पर पहुंचे और अपने गायन से समा बांध दिया। उनके गानों पर युवा रात 8.30 बजे तक जमकर थिरके।
2 of 7
अमित सैनी रोहतकिया के गानों का लुफ्त उठाते युवा।
- फोटो : अमर उजाला
अमित सैनी ने 'लाड्डू लाड्डू कह कै भाेरा-भाेरा खागी रै, 16 साल का था खलनायक देख ली, सच्चे दरबार की' अपने आदि मशहूर गाने सुनाकर युवाओं को थिरकने पर मजबूर किया। लाडू-लाडू कह कै मन्नै भोरा-भोरा खागी रै, घर क्यां का स्याणा छोरा पागल बना गी रै.. गीत पर रोहतक के युवा झूम उठे। गायक के चाहने वाले मोबाइल से वीडियो बनाने, फोटो लेने के साथ मंच तक पहुंच गए। रवि म्यूजिकल ग्रुप हांसी के रवि ने भी गीतों की प्रस्तुतियां दी। इन पर भी श्रोता खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए।
3 of 7
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करते अतिथिगण व दूसरी ओर संबोधित करते मुख्यातिथि मनीष ग्रोवर व विशिष्ट अतिथि राजेश जैन।
- फोटो : अमर उजाला
अतिथियों ने की कार्यक्रम की सराहना
मुख्य अतिथि मनीष ग्रोवर ने कहा कि शिक्षक की अथक मेहनत से छात्र अपने परिवार, राज्य और देश का नाम रोशन करता है। शिक्षकों को सम्मानित करना प्रशंसनीय है। शिक्षकों से अनुरोध करना चाहूंगा कि वह गरीब बच्चों को कम से कम एक घंटा रोजाना नि:शुल्क पढ़ाएं ताकि गरीब की झोपड़ी भी रोशन हो। विशिष्ट अतिथि राजेश जैन ने कहा कि अमर उजाला अखबार जन सरोकार के कार्यों में हमेशा आगे रहता है। समय-समय पर रक्तदान शिविर, हेल्थ चेकअप कैंप लगाता है। स्कूल-कॉलेजों में महिला सशक्तीकरण के लिए पुलिस की पाठशाला जैसे कार्यक्रम करता है, जो काफी महत्वपूर्ण है। इस दौरान नवनीत अहलावत सीईओ जाट एजूकेशन संस्थान, कुलदीप कादयान जीएम एचएसआईडीसी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
4 of 7
स्टॉल्स का निरीक्षण करते मुख्यातिथि।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यातिथियों ने स्टॉल्स का किया निरीक्षण
मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने कार्निवाल में आयुर्वेद चिकित्सा, हेल्थ सप्लीमेंट, दोपहिया, चौपहिया आदि के 35 स्टॉल का निरीक्षण किया। पूर्व मंत्री ने बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के स्टॉल पर पंचकर्म आदि के बारे में जानकारी ली।
5 of 7
अमर उजाला विंटर कार्निवल में सम्मानित किए गए अध्यापक।
- फोटो : अमर उजाला
इन शिक्षकों को किया गया सम्मानित
बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी से प्रो. सुभाष चंद्र गुप्ता, सुधीर मलिक, डॉ. नीरज, मनोज वर्मा, मनविंदर, डॉ. राजेश, जाट कॉलेज से महाबीर, नवनीत अहलावत डायरेक्टर मातूराम इंजीनियरिंग कॉलेज, महेश ख्यालिया प्रिंसिपल ऑल इंडिया जाट हीरोज कॉलेज, वीके तोमर प्रिंसिपल जाट स्कूल, डॉ. सुरेखा प्रिंसिपल सीआर कॉलेज ऑफ एजूकेशन, प्रो. जसमेर हुड्डा हेड ऑफ मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट (जाट कॉलेज), जाट कॉलेज के इंग्लिश डिपार्टमेंट से प्रोफेसर मुनीष नांदल, सुशील बालियान प्रिंसिपल सीआर पॉलिटेक्निक, सुमन श्योरान प्रिंसिपल सीआरएम पब्लिक स्कूल, डॉ. रश्मिी लोहचब प्रिंसिपल एमकेजेके कॉलेज, आंनद देशवाल डायरेक्टर सीआर लॉ कॉलेज, सुशीर तीरंगा सुपवा, सौरभ त्यागी सुपवा, अत्तर अली सुपवा, ममता मलिक प्रिंसिपल जॉन वेस्ले स्कूल, रेखा जॉन वेस्ले स्कूल, सुरेंद्र ग्रेवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल महम, महेश वर्मा व अमरनाथ गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सामणखेड़ी महम, आरविट क्लासेज से सोनू पन्नू, अनीता बांगड़. अभिषेक बांगड़, ज्योति सांगवान, दीपक कुमार, पठानिया पब्लिक स्कूल से रेशमा, आरती यादव, आलोक, कुलबीर, डॉ. अशोक दुहन डायरेक्टर आकाशदीप दूहन इंस्टीट्यूट, डायरेक्टर ऑफ एकेडमिक प्रो. एचएस कलम, एचओडी केमिस्ट्री प्रो. एनकेएल करन, दूहन पब्लिक रेजिडेंशियल स्कूल वीनस गिरधर, क्रॉस एंड क्लाइंब की सुनीता कुंडू, एएमएस एकेडमी से मनीष व डॉ. सोनिया, आस्था क्राफ्ट सेंटर से अनीता शर्मा, श्रीअनंत क्लासेज से मयंक अरोड़ा, स्टेपिंग स्टोन स्कूल से निशा चौहान प्रिंसिपल, निशा रावत, मोनिका राणा, शालिनी, किरण देशवाल, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल महम से सीमा छिक्कारा, गवर्नमेंट मॉडल प्राइमरी स्कूल से रितु खुराना, एक्सीलेंट क्लास से सचिन चावला, नीव फाउंडेशन स्कूल से अनामिका, वर्षा, दर्शना खत्री, आर्यन ग्लोबल स्कूल से गौरव, नीशू, ज्योति, विद्याश्री इंटरनेशनल स्कूल से कृतिका, मीनाक्षी, ज्योति, द सनसाइन सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पंकज भाटिया, अमित, एचडी मेमोरियल स्कूल से निकिता राठी, निहा राठी, वेद मॉडल स्कूल से ईश्वर सिंह, प्रीति, डीएवी स्कूल डीएलएफ से रिंकू वर्मा, अंशु वाधवा, आरती बत्रा, अरविंदर, सपना, विद्या प्रकाश स्कूल के प्रिंसिपल श्रीप्रकाश, कविता, आशा, जेएस बूरा न्यू हरियाणा स्कूल, ज्योति सिंधू, नवयुग स्कूल से ऋषिराज।