{"_id":"603dd68a0e7ba158011075c1","slug":"police-found-new-clues-in-rohtak-suicide-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहतक आत्महत्या कांड : पड़ोसी की एक पर्ची से सकते में आए परिजन, पुलिस में भी मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक आत्महत्या कांड : पड़ोसी की एक पर्ची से सकते में आए परिजन, पुलिस में भी मचा हड़कंप
Tue, 02 Mar 2021 02:19 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 02 Mar 2021 02:19 PM IST
विज्ञापन
रोहतक आत्महत्या कांड में नया खुलासा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के रोहतक में जान देने वाली महिला और उसकी दोनों बेटियों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक ही चिता पर तीनों के शव को रखकर सोनिया के सात साल के बेटे ने मुखाग्नि दी। तीनों के अंतिम संस्कार के दौरान मायके वालों को एक पड़ोसी ने एक पर्ची दी। परिजनों ने यह पर्ची पुलिस को सौंपी, जिसके बाद आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया। अब पुलिस इस मामले में सोनिया की सास को भी तफ्तीश में शामिल करेगी। वहीं मामले में आरोपी प्रेमिका को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपियों का दो दिन का रिमांड मांगा था। मगर कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। घटनास्थल पर सदर डीएसपी सज्जन सिंह व अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से तीन गिलास, एक कटोरी व एक चम्मच बरामद किया है, जिसमें संदिग्ध पदार्थ लगा हुआ मिला है। पुलिस को आशंका है कि तीनों मां-बेटियों ने इन्हीं बर्तनों में जहर पिया है। टीम ने मौके से अन्य साक्ष्य भी जुटाए। पुलिस ने सभी बर्तनों को फारेंसिक जांच के लिए लैब में भेज दिया है।
पड़ोसी की तरफ से दी गई पर्ची।
- फोटो : अमर उजाला
अंतिम संस्कार के समय श्मशान घाट पर यह पर्ची गांव बोहर के एक स्थानीय निवासी ने मायके वालों को दी है। जिसमें लिखा है कि सुसाइड नोट लुको राख्या है राजेश नै और इसकी सासू नै। जिस रजिस्टर पै नोट लिखा था, वो रजिस्टर उस नै लुको दिया। हाथ जोड़ कै अपील है वो नोट कड़वा लो। (राजेश और सास ने सुसाइड नोट छिपा रखा है। जिस रजिस्टर पर लिखा था, वो भी उसने छिपा दिया। हाथ जोड़कर अपील है कि वह नोट निकलवा लो ) परिजनों ने यह पर्ची पुलिस को सौंपी है।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पति
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर बनना चाहती थी रिया, दसवीं में हासिल की थी मेरिट
सोनिया की बड़ी बेटी रिया (16) पढ़ाई में खूब होशियार थी। मां सोनिया को भी रिया से काफी आस थी। मां-बेटी का सपना था कि रिया पढ़-लिखकर डॉक्टर बने। इसी सपने को पूरा करने के लिए वह खूब मेहनत करते थे। रिया की दसवीं कक्षा में मेरिट आई थी। 11वीं में भी उसने साइंस लिया था। वहीं छोटी बेटी दीया भी पढ़ाई में होशियार थी। वह अक्सर यही कहा करती थी कि मुझे तो जो मेरी दीदी कहेगी, वो ही पढ़ाई करूंगी।

सोनिया अपनी बेटियों रिया और दिया के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
सात साल के बेटे ने मां-दोनों बहनों को एक चिता पर दी मुखाग्नि
सोनिया के सात साल के बेटे को अपनी मां और दोनों बहनों के शवों को एक ही चिता पर मुखाग्नि देते हुए देखकर हर आंख नम हो गई। बोहर गांव में सोनिया ने अपने पति और उसकी प्रेमिका से परेशान होकर अपनी बेटी रिया और दीया के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।

मृतका के परिजनों से बात करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
मायके वालों को एक पर्ची मिली है, जिसमें सुसाइड नोट छिपाए जाने का जिक्र है। इस पर्ची के आधार पर जांच करके सोनिया की सास को भी जांच में शामिल किया जाएगा और सुसाइड नोट का खुलासा किया जाएगा। दोनों मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में हैं। -सज्जन सिंह, डीएसपी