फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चौहरा हत्याकांड: एक दिन पहले ही मम्मी-पापा, बहन और नानी को मारना चाहता था इकलौता बेटा, इस वजह से टल गई थी योजना

Sat, 04 Sep 2021 02:42 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 04 Sep 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Big disclosure in murder case of four people in Rohtak of Haryana
पति-पत्नी और बेटी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

रोहतक के विजय नगर में हुए चौहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्या आरोपी इकलौता बेटा अभिषेक 26 अगस्त को ही परिवार के सदस्यों की हत्या करना चाहता था लेकिन उसके पिता बबलू मलिक का परिचित ऐन वक्त पर मिलने आ गया। इससे वह वारदात को अंजाम नहीं दे सका। इसके अगले दिन साढ़े 11 बजे ही उसने चारों को गोली मार दी। उक्त बातें अभिषेक ने पुलिस के समक्ष बताईं हैं। पुलिस के मुताबिक अभिषेक उर्फ मोनू की ढाई साल से कार्तिक से दोस्ती और उससे संबंध है। जब उसके पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी भनक लगी तो उसने अभिषेक को डांटा और खर्च करने के लिए रुपये देने बंद कर दिए। इससे नाराज अभिषेक ने पूरे परिवार को सबक सिखाने की ठान ली। 26 अगस्त को ही वह वारदात अंजाम देना चाहता था लेकिन इसी बीच वहां उसके पिता के परिचित मिलने के लिए आ गए। इससे वह कामयाब नहीं हो सका। ऐसे में उसने अगले दिन एक-एक करके चारों को गोली मार दी। 

Big disclosure in murder case of four people in Rohtak of Haryana
लाल घेरे में आरोपी अपने माता-पिता और बहन के साथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पहले हर रोज लंबी बात करते थे बबलू व नेहा, उस दिन एक भी कॉल नहीं 
27 अगस्त को हत्या की जांच के दौरान पुलिस को यह जानकारी हो गई थी कि किसी नजदीकी ने ही वारदात अंजाम दिया है। ऐसे में सबसे पहले सीआईए ने अभिषेक से दो घंटे तक पूछताछ की। यह सिलसिला 29 अगस्त तक चला। अभिषेक ने बताया कि उसने घर से आने के बाद पापा को 12 बजे कॉल की लेकिन रिकार्ड में कोई कॉल नहीं मिली।

Big disclosure in murder case of four people in Rohtak of Haryana
मौके पर जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा पुलिस ने बबलू मलिक, नेहा उर्फ तमन्ना व उसकी मां के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। पता चला कि 27 अगस्त से पहले हर रोज सुबह उठकर बबलू मलिक व नेहा की किसी परिचित या किसी काम के बहाने लंबी बातचीत होती थी लेकिन वारदात के दिन साढ़े 11 बजे से 12 बजे के बीच चारों मोबाइल पर एक बार भी कॉल नहीं हुई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Big disclosure in murder case of four people in Rohtak of Haryana
रोहतक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

कन्हेली के युवक का नाम लिया, जांच में पता चला एक साल से बात नहीं हुई बबलू की 
अभिषेक ने प्रथम बार पूछताछ के दौरान उसने हत्याकांड में कन्हेली के एक युवक के शामिल होने का इशारा किया था। पुलिस ने न केवल युवक से पूछताछ की, बल्कि बबलू के मोबाइल की कॉल डिटेल से पता किया कि बबलू मलिक की कन्हेली के युवक से कब बात हुई। जांच के दौरान एक साल में एक भी बार बातचीत नहीं होने की जानकारी मिली। इसके बाद गांधी कैंप के कबाड़ी का नाम आया, जिसका भी कोई संपर्क साबित नहीं हो सका।

विज्ञापन
Big disclosure in murder case of four people in Rohtak of Haryana
रोने का ढांढस करता आरोपी बेटा - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को टूट गया अभिषेक, खोल दिया तीन बजे राज
पुलिस ने घर से लेकर होटल तक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जहां-जहां से आरोपी गुजरा था। फुटेज का मिलान करवाया गया। वह सीधा होटल गया। वहां से अपने दोस्त के साथ ढाबे पर गया। वहां की फुटेज का मिलान किया। इसके बाद उससे पुलिसिया अंदाज में पूछताछ हुई। तड़के तीन बजे उसने राज खोल दिया। बता दें कि रोहतक के विजय नगर में पिछले शुक्रवार को प्रॉपर्टी डीलर बबलू पहलवान, उसकी पत्नी बबली, बेटी नेहा और बबली की मां रोशनी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को बबलू पहलवान के इकलौते बेटे ने अंजाम दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed