फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Simmi Chaudhary Murder: 'नहर में धीरे-धीरे गिरी कार...', सुनील संग थी शीतल; हत्या से पहले का वीडियो आया सामने

Tue, 17 Jun 2025 01:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत
अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 17 Jun 2025 01:26 PM IST
सार

हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की हत्या के मामले में प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया था कि कार धीरे-धीरे नहर में गिरी थी और कार में एक महिला होने की बात भी सामने आई थी। 

विज्ञापन
Simmi Chaudhary Murder Case Update Sheetal Eyewitnesses says car fell slowly into the canal
Simmi Chaudhary Murder Case - फोटो : सोशल मीडिया
हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। जांच और चश्मदीदों ने खुलासा किया है कि कार धीरे-धीरे नहर में गिरी थी। कार में एक महिला भी थी। ऐसे में आशंका है कि कार में शीतल ही थी। जबकि एक शख्स कार चला रहा था। जो बाद में तैरकर पानी से बाहर निकल आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 


पुलिस के मुताबिक, शनिवार की रात को जैसे ही सूचना मिली थी तो तुंरत ही मॉडल टाउन और पुराना औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। कार नहर किनारे मुख्य सड़क पर न होकर नहर की दूसरी पटरी से होकर नहर में गिरी थी। 
Simmi Chaudhary Murder Case Update Sheetal Eyewitnesses says car fell slowly into the canal
शीतल चौधरी की फाइल फोटो - फोटो : Insta @simmi_choudhary_06
पुलिस ने जब घटना स्थल पर जांच की गई तो पता चला कि जहां पर कार नहर में गिरी थी वहां पर नहर किनारे अवरोध नहीं था। वहीं कार को धीरे-धीरे उतरने के निशान भी मौके पर मिले थे। पुलिस का मानना था कि ज्यादातर लोग कार लेकर नहर की मुख्य सड़क पर ही जाते हैं। कार जब अनियंत्रित होकर नहर में गिरती है तो तेजी से नहर में गिरती है कई बार सड़क से उछलकर सीधे नहर में चली जाती है। लेकिन, मौके पर ऐसा कुछ नजर नहीं आया था। 
Simmi Chaudhary Murder Case Update Sheetal Eyewitnesses says car fell slowly into the canal
पानीपत में दिल्ली पैरलल नहर में मिली कार को निकालते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धीरे-धीरे नहर में गिरी थी कार
प्रत्यक्षदर्शियों ने भी पुलिस को बताया था कि कार धीरे-धीरे नहर में गिरी थी और कार में एक महिला होने की बात भी सामने आई थी। दूसरी ओर कार चालक भी एक दिन तक पुलिस को घटना के बारे में जानकारी देने से बचता रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Simmi Chaudhary Murder Case Update Sheetal Eyewitnesses says car fell slowly into the canal
पानीपत में दिल्ली पैरलल नहर में मिली कार को निकालते गोताखोर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुनील के साथ दिखी थी शीतल
मॉडल शीतल हत्या से पहले आखिरी बार दोस्त सुनील के साथ दिखी थी। चश्मदीदों और सीसीटीवी फुटेज में भी यह बात सामने आई है। घटना से पहले दोनों एक साथ एक कार में जाते हैं। जिस कार में वो साथ थे, वो कार भी बाद में पानीपत के पास नहर में मिली। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार सुनील कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है। 
 
विज्ञापन
Simmi Chaudhary Murder Case Update Sheetal Eyewitnesses says car fell slowly into the canal
शीतल चौधरी की फाइल फोटो - फोटो : Insta @simmi_choudhary_06
दोस्त ने हरियाणवी मॉडल की गला रेतकर की हत्या
हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी की उसी के दोस्त ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को दिल्ली पैरलल नहर में फेंक दिया। पुलिस को मॉडल का शव करीब 30 घंटे बाद सोनीपत जिले के खांडा गांव में एनसीआर वाटर चैनल में मिला है। उसके गले पर चाकू से कट के निशान मिले हैं। शीतल शनिवार को शूटिंग के लिए पानीपत अहर गांव गई थी। उसके वापस न आने पर बहन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed