हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की हत्या के रहस्य से पर्दा उठने में ज्यादा देर नहीं लगी। परिवार के लोग सुनील पर शक जता रहे थे। इसी आधार पर पुलिस ने सुनील को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की तो चुप्पी साध ली। इससे पुलिस का उस पर शक गहरा गया। उससे सख्ती से पूछताछ हुई तो गोलमोल जवाब देने लगा। बाद में उसने हत्या करना कुबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी कर ली।
शनिवार की रात को करीब 12 बजे आई20 कार जाटल रोड और शांति नगर कॉलोनी के बीच में दिल्ली पैरलल नहर में गिरी थी। जिसकी सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया था।
2 of 16
शीतल चौधरी की फाइल फोटो
- फोटो : Insta @simmi_choudhary_06
साथ ही दिनभर सुनील से भी बात करने का प्रयास किया। सुनील ने चुप्पी साधे रखी। वह शीतल के साथ था। इसके बावजूद वह घटनाक्रम के बारे में भी ठीक से नहीं बता रहा था। उसकी चुप्पी से पुलिस को उस पर शक हुआ। उसने शीतल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। शीतल का शव मिलने के बाद पुलिस का शक गहरा गया।
3 of 16
शीतल चौधरी की फाइल फोटो
- फोटो : Insta @simmi_choudhary_06
शीतल को धमकी दे चुका था सुनील
शीतल के परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुनील पर ही शक है। इसकी वजह थी। शीतल बता चुकी थी कि सुनील उसे धमकी दे चुका है। शीतल को आशंका थी कि वह उसके साथ कोई अनहोनी कर सकता है। किसी ने नहीं सोचा था कि जिसे शीतल दोस्त कहती है, वह उसकी जान ले लेगा।
4 of 16
शीतल चौधरी की फाइल फोटो
- फोटो : Insta @simmi_choudhary_06
शादीशुदा थी शीतल, एक बच्चा भी है
शीतल शादीशुदा थी। उसका एक बच्चा है। वह अपने पति व बच्चे से अलग बहन के पास रह रही थी। काफी समय पहले शीतल की पहचान होटल में काम करने वाले सुनील से हुई थी। सुनील पहले से शादीशुदा था। उसके भी बच्चे हैं। आरोपी सुनील मॉडल पर शादी का दबाव बना रहा था। ऐसे में शीतल ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी थी।
5 of 16
शीतल चौधरी की फाइल फोटो
- फोटो : Insta @simmi_choudhary_06
पोस्टमार्टम रिपोर्ट: गर्दन, छाती और हाथ पर प्रहार
मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर तीन जगह गहरे जख्म के निशान मिले हैं। उसकी गर्दन, छाती और हाथ पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं।