चार मासूमों की हत्या के आरोप में जेल भेजी गई साइको किलर पूनम एकादशी के दिन ही बच्ची की हत्या करती थी। छह साल की मासूम विधि को उसने एक दिसंबर को मारा। उस दिन मोक्षदा एकादशी थी। उसकी हरकतें काफी दिन से अजीबो-गरीब थीं। कभी कपड़े जला लेती थी तो कभी पानी पर सिंदूर डालकर देखती रहती थी। वह कैराना के एक तांत्रिक के संपर्क में भी थी। उसके निशाने पर और भी बच्चे थे। वह पहले प्यार दुलार से किसी बच्ची के करीब जाती थी और फिर मौका पाकर उसकी जान ले लेती थी। यह कहना है जिया की ताई पारूल का।
साइको किलर पूनम को लेकर नया खुलासा: 'एकादशी के ही दिन हत्या... और बच्चे थे निशाने पर', तांत्रिक से था संपर्क
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 04 Dec 2025 08:59 PM IST
सार
जिया की ताई ने बताया कि और भी बच्चे पूनम के निशाने पर थे। उनका दावा है कि वह प्यार दुलार से करीब आती थी फिर जान ले लेती थी। पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन