मुंबई के नेवल डॉक्यार्ड में तैनात युद्धपोत आईएनएस रणवीर के एसी कंपार्टमेंट हुए विस्फोट में शहीद हुए हरियाणा के पानीपत जिले के कृष्ण कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पैतृक गांव सुताना में गुरुवार को नौसेना और हरियाणा पुलिस ने उन्हें सशस्त्र सलामी दी। उन्हें नम आंखों से विदाई दी गई। नौसेना में एमसीपीओ-1 के पद पर तैनात रहे कृष्ण कुमार के अंतिम संस्कार में आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों के साथ ही राजनीतिक दलों के नेता, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे। मुंबई से उनका पार्थिव शरीर मुंबई से दिल्ली स्थित पालम एयरपोर्ट पहुंचा। जहां से दोपहर बाद गांव सिवाह लाया गया।
आईएनएस रणवीर धमाका: शहीद नौसैनिक कृष्ण कुमार का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, उमड़े लोग, नम आंखों से दी विदाई
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन