फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जींद: चार दिन पहले प्लास्टिक बैग में मिला था कंकाल, सीसीटीवी फुटेज से खुला खौफनाक राज

Fri, 10 Dec 2021 01:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 10 Dec 2021 01:25 PM IST
विज्ञापन
Jind Police have identified the unidentified body found four days ago in Nagooran village of Jind 
जींद में कंकाल मिलने के मामले में खुलासा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

जींद के नगूरां गांव में चार दिन पहले मिले अज्ञात शव की गुरुवार देर रात पुलिस ने पहचान कर ली है। महिला की पहचान रोहतक रोड जींद निवासी 27 वर्षीय रीना के रुप में हुई है। वहीं मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष के लोगों पर रीना की हत्या का आरोप लगाया है, हालांकि बरामद हुए सीसीटीवी फुटेज के बाद हत्या होने का राज खुला है। इसमें एक बुजुर्ग साइकिल पर प्लास्टिक के बैग को ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। उसके नजदीक ही एक व्यक्ति और दिखाई दे रहा है। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग व्यक्ति रीना का ससुर सुबे सिंह है और दूसरा व्यक्ति उसका पति संजय है। शव को नागरिक अस्पताल में शिनाख्त के लिए रखा हुआ है और मायका पक्ष के लोगों को बुलाया गया है। 

Jind Police have identified the unidentified body found four days ago in Nagooran village of Jind 
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा रीना का ससुर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
मंगलवार को नगूरां में ग्रामीणों को प्लास्टिक के एक बैग में शव मिला था। कंकाल होने की वजह से पहचान करना मुश्किल हो रही थी कि शव पुरुष का है या महिला का। शव का पोस्टमार्टम पीजीआइ खानपुर में कराया गया जहां चिकित्सकों के बोर्ड ने पुष्टि की थी कि शव महिला का है, जिसकी उम्र 25 से 30 के बीच हो सकती है। उसकी मौत हाल ही में हुई है और शव को जलाने के कारण पहचान नहीं हो पा रही। 
 
Jind Police have identified the unidentified body found four days ago in Nagooran village of Jind 
मृतका रीना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
मंगलवार को ही रीना के पति संजय ने रीना की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस को दी थी। उसने बताया था कि सोमवार रात को उसकी पत्नी खाना खाकर सोई थी। सुबह छह बजे देखा, तो वो घर पर नहीं थी और वह अपने साथ 50 हजार रुपये लेकर गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jind Police have identified the unidentified body found four days ago in Nagooran village of Jind 
पुलिस को मिला कंकाल। - फोटो : फाइल
पुलिस को उसी समय ये शव रीना का होने का शक हो गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव महिला का होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। इसमें मंगलवार सुबह करीब पांच बजे रीना का ससुर सुबे सिंह साइकिल पर प्लास्टिक के बैग को लेकर जाता दिखाई दे रहा है और संजय भी वहीं नजदीक दिखा। 
 
विज्ञापन
Jind Police have identified the unidentified body found four days ago in Nagooran village of Jind 
अस्पताल में बैठे रीना के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
मायका पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले रीना को परेशान करते थे। उन्हीं ने उसकी हत्या की है। अलेवा थाना प्रभारी बीरबल ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए मायका पक्ष के लोगों को बुलाया गया है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed