Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   police arrested accused from Jharkhand for stealing Rs 10 lakh trailer, recovered stolen trailer, more revelat

कोरबा से 10 लाख का ट्रेलर चोरी कर झारखंड पहुंचा आरोपी: ट्रेलर हॉर्स में जोड़कर बदल दी पहचान, पुलिस ने पकड़ा

Tue, 17 Nov 2026 03:34 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2026 03:34 PM IST
सार

कोरबा जिले में 10 लाख रुपये कीमत के ट्रेलर चोरी के मामले में दीपका पुलिस ने झारखंड से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चोरी किए गए ट्रेलर को अपने ट्रेलर हॉर्स में जोड़कर झारखंड पहुंचा दिया था, ताकि किसी को शक न हो।

विज्ञापन
police arrested accused from Jharkhand for stealing Rs 10 lakh trailer, recovered stolen trailer, more revelat
दीपका पुलिस ने झारखंड से किया आरोपी गिरफ्तार, चोरी का ट्रेलर बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के गेवरा-दीपका क्षेत्र में 10 लाख रुपये कीमत के ट्रेलर की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दीपका थाना पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चोरी किए गए ट्रेलर को अपने ट्रेलर हॉर्स में जोड़कर ले गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का ट्रेलर और वारदात में इस्तेमाल ट्रेलर हॉर्स दोनों जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


प्रार्थी शिवम अग्रवाल निवासी तिवरता ने दीपका थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 सीजी 8684 नवजागृति शिशु मंदिर स्कूल मैदान तिवरता में खड़ा था। इसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। 3-4 नवंबर 2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोर ट्रेलर को चोरी कर ले गए। प्रार्थी की शिकायत पर दीपका थाना में अपराध क्रमांक 462/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज हुआ।
विज्ञापन


जांच और पहचान
मामले की गंभीरता को देखते हुए दीपका थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे टोल टैक्स बैरियर और मार्ग के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में 4 नवंबर की रात संदिग्ध ट्रेलर को ले जाते हुए देखा गया। फुटेज के आधार पर ट्रेलर हॉर्स क्रमांक सीजी 12 बीएम 9230 की पहचान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी और बरामदगी
इसी सुराग पर पुलिस झारखंड पहुंची और संदेही एमडी खुशबुल्ला अंसारी को हिरासत में लिया। आरोपी की उम्र 35 वर्ष है और वह ग्राम चमा, थाना मेराल, जिला गढ़वा झारखंड का निवासी है। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने चोरी किए गए ट्रेलर को अपने ट्रेलर हॉर्स में जोड़ा था ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ग्राम जरही, थाना डंडई, जिला गढ़वा झारखंड से चोरी किया गया ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 सीजी 8684 जब्त किया। वारदात में प्रयुक्त ट्रेलर हॉर्स भी जब्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed