फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsfdg

Noida News: क्रेन से भारी सामान श्रमिक के ऊपर गिरा, गई जान

Wed, 23 Sep 2026 08:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
dfgsfdg
क्रेन से भारी सामान मजदूर के ऊपर गिरा, गई जान
विज्ञापन

-बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र की एक निर्माणाधीन साइट की घटना
-बिसरख कोतवाली क्षेत्र में भी एक श्रमिक की ऊपर से गिरने से मौत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 और बिसरख कोतवाली क्षेत्र की दो अलग-अलग निर्माणाधीन साइटों पर दो श्रमिकों की मौत हो गई है। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन साइट पर क्रेन से भारी सामान छूट गया और वो नीचे खड़े श्रमिक पर जा गिरा। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बिसरख कोतवाली क्षेत्र में भी एक निर्माणाधीन साइट में ऊंचाई से गिरकर एक श्रमिक की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बताया कि जेपी स्टार कोर्ट सोसाइटी निर्माणाधीन है। वहां पर दिल्ली निवासी जगजीत सिंह (50) मजदूरी करते थे। बुधवार सुबह निर्माण कार्य के दौरान क्रेन से ऊंचाई पर सामग्री पहुंचाई जा रही थी। तभी अचानक क्रेन से भारी सामान नीचे आ गिरा। जो नीचे खड़े जगजीत के ऊपर आ गिरा। इसमें जगजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाॅक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं बिसरख कोतवाली क्षेत्र की एक निर्माणाधीन साइट पर काम करने के दौरान बलराम (49) ऊपरी मंजिल से नीचे आ गिरे। हादसे में गंभीर रूप से घायल बलराम को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बिसरख थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। निर्माणाधीन साइट पर सुरक्षा इंतजाम भी देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed