फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana: सोनाली फोगोट के घोड़े बादल की मौत, 6 माह बाद फार्म हाउस की भी बदली फिजा

Sun, 19 Feb 2023 02:22 AM IST
भूपेंद्र सिंह सुरेश सहारण, संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
सुरेश सहारण, संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 19 Feb 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Sonali Phogat horse Badal died in Hisar of Haryana
अपने घोड़े के साथ सोनाली फोगाट। फाइल फोटो फार्म हाउस पर जहां कभी घोड़ा बंधा रहता था। - फोटो : संवाद

भाजपा नेता सोनाली फोगाट के घोड़े बादल ने करीब दस दिन पहले दम तोड़ दिया। सोनाली की मौत के महज 6 माह में ही उनके फार्म हाउस का रंग रूप बदल गया है। सोनाली की सभी फोटो सहित अन्य यादों को यहां से हटा दिया गया है। रिसॉर्ट को नया लुक दिया जा रहा है। अगले माह से यहां रेस्टोरेंट, ठहरने की व्यवस्था, कैफे, पुल पार्टी की सुविधा मिलेगी।



सोनाली फोगाट के भाई वतन ढाका ने बताया कि ढंढूर के पास स्थित फार्म हाउस को सोनाली के जेठ कुलदीप फोगाट के बेटे ने अपने दोस्त को तीन साल के लिए पचास हजार रुपये महीने किराये पर दिया है। फार्म हाउस के रंग रूप को बदला जा रहा है। फार्म के अंदर अमरूद के बाग को उजाड़ दिया है। वहां पर मिट्टी डालकर बच्चों के लिए झूले लगाए जाएंगे।

फार्म के अंदर ठहरने के लिए आठ कमरों को नया रूप दिया जा रहा है। फार्म के अंदर बनी हट को भी अलग रूप दिया गया है। सोनाली फोगाट के फार्म हाउस का नाम पहले एसएसपी था। अब उसे बदलकर कबाना कर दिया है। फार्म हाउस पर आई लव कबाना का सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है।

बहन के घर की तरफ जाने वाले रास्ते को बंद किया

Sonali Phogat horse Badal died in Hisar of Haryana
सोनाली फोगाट फार्म हाउस पर बनाई गई नई हट। - फोटो : संवाद

फार्म हाउस की देखरेख कुलदीप ढाका का परिवार कर रहा है। सोनाली की मौत के समय छोटी बहन के घर की तरफ जाने वाले रास्ते को खोला गया था, अब उसे दोबारा बंद कर दिया है। दीवार को बना दिया है। फार्म को नए सिरे से बनाया जा रहा है।

घोड़े को ले गए थे गांव

Sonali Phogat horse Badal died in Hisar of Haryana
सोनाली फोगाट फार्म हाउस पर बनाया गया कैफे। - फोटो : संवाद

वतन ढाका ने बताया कि सोनाली की तेरहवीं के कुछ दिन बाद घोड़े को अपने साथ गांव भूथन कलां ले गए थे। वहां पर मेरा दोस्त घोडे़ की देखभाल के लिए अपने साथ ले गया था। करीब दस दिन पहले अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद रात को ही उसकी मौत हो गई। वहीं सोनाली फोगाट की बिल्ली ने चार बच्चों को जन्म दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संत नगर आवास में भी कमरा किराए पर दिया

Sonali Phogat horse Badal died in Hisar of Haryana
Sonali Phogat - फोटो : Social Media

संत नगर स्थित सोनाली के आवास में एक कमरा किराये पर दिया ताकि आवास की देखरेख हो सके। मकान का दूसरा हिस्सा अभी बंद है। सोनाली के हिस्से का किराया उसकी बेटी के बैंक खाते में डाला जा रहा है।

विज्ञापन

शादी के शरीक होने आई यशोदरा

Sonali Phogat horse Badal died in Hisar of Haryana
बेटी यशोधरा और सोनाली फोगाट। - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

सोनाली फोगाट के जेठ के बेटे की चार दिन बाद शादी है। शादी समारोह के चलते यशोदरा का मामा वतन ढाका होस्टल से उसे लेकर आया है। उसके आने के साथ की महिला पुलिस कर्मी को बुला लिया है। पहले दो सुरक्षा कर्मी थे अब परिजनों ने एक पुलिस कर्मी लिया हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed