फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Second death due to swine flu in Hisar

हिसार में स्वाइन फ्लू से हड़कंप: एक सप्ताह में दूसरी मौत, मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 61

Wed, 09 Sep 2026 08:20 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 09 Sep 2026 08:20 PM IST
सार

जिले में स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 61 पर पहुंच गया है। एक दिन में छह नए केस मिले हैं जिसमें 2 साल का मासूम बच्चा और हांसी का एक डॉक्टर भी शामिल है।

विज्ञापन
Second death due to swine flu in Hisar
Dead body demo - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हिसार जिले में स्वाइन फ्लू से एक सप्ताह में दूसरी मौत हो गई है। निजी अस्पताल में भर्ती गांव बिठमड़ा निवासी 69 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने महिला की स्वाइन फ्ल़ू से मौत की पुष्टि की है। जिले में स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 61 पर पहुंच गया है। एक दिन में छह नए केस मिले हैं जिसमें 2 साल का मासूम बच्चा और हांसी का एक डॉक्टर भी शामिल है। 

विज्ञापन

बुधवार की रिपोर्ट में संक्रमितों में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के लोग शामिल हैं। हिसार के विद्या नगर निवासी दो साल का बच्चा, मॉडल टाउन की पब्लिक हेल्थ कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय महिला, जिंदल कॉलोनी की 26 वर्षीय महिला और हांसी की जगदीश कॉलोनी निवासी 79 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा, गांव खेड़ी बर्की का 30 वर्षीय युवक और गांव हारिता की 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा के बताया कि बिठमड़ा की रहने वाली 69 वर्षीय महिला पिछले कुछ दिनों से गंभीर स्थिति में एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद उनका उपचार चल रहा था, लेकिन तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण महिला की 5 सितंबर को मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की पांच सदस्यीय टीम ने महिला की सभी रिपोर्ट का विस्तृत अध्ययन किया जिसमें उसकी स्वाइन फ्लू से मौत होने की पुष्टि हुई है। इससे पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती नारनौंद क्षेत्र की रहने वाली 66 वर्षीय महिला महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी। नारनौंद निवासी महिला को 21 अगस्त को अस्पताल में भर्ती किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


28 अगस्त को महिला के स्वाइन फ्लू के सैंपल लिए गए। उनके स्वाइन फ्लू संक्रमित होने की रिपोर्ट मिलने के बाद उपचार किया जा रहा था। 31 अगस्त को महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने 3 सितंबर को इसकी पुष्टि की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed