फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju punjabi birthday: हरियाणवी संगीत पर छोड़ी अमिट छाप, कलाकारों ने सोशल मीडिया पोस्ट लिखकर किया याद

Tue, 05 Sep 2023 03:40 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 05 Sep 2023 03:40 PM IST
सार

हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी को जन्मदिन पर उनके कलाकार दोस्तों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख कर याद किया। 22 अगस्त को राजू पंजाबी का बीमारी के चलते निधन हो गया था। वहीं, राजू पंजाबी ने अंतिम गाना अस्पताल से ही 12 अगस्त 2023 को रिलीज किया था। 

विज्ञापन
Raju punjabi birthday, Left an indelible mark on Haryanvi music, artists remembered by writing social media
गायक राजू पंजाबी। - फोटो : FB: Raju Punjabi

लोगों पर हरियाणवी संगीत की अमिट छाप छाड़ने वाले राजस्थान के गांव रावतसर में 5 सितंबर 1986 को जन्मे राजकुमार उर्फ राजू पंजाबी आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गीतों की गूंज आज भी हमारे कानों में है। आज उनके के जन्मदिन पर फैंस के द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें याद किया जा रहा है। बता दें कि उनका सबसे लोकप्रिय गीत देसी देसी ना बोल्या कर छोरी रै ने तो विदेशों में भी धूम मचाई है।



अस्पताल से किया आखिरी गाना रिलीज
हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, यूपी, मध्यप्रदेश में राजू पंजाबी के गाने सबसे अधिक पसंद किए जाते थे। तेरे सैंडला ने काट बगाई या गाल भाभी री, मीनहे भर में बन जा गी तेरी सॉलिड बाडी रै, दैसी दैसी ना बोल्या कर छोरी रै। सबसे अधिक बजते हैं। राजू पंजाबी का अंतिम गाना अस्पताल से ही 12 अगस्त 2023 को रिलीज किया था। जिसके बोल हैं आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा था। इस गाने को लेकर उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट भी लिखी थी।

Raju punjabi birthday, Left an indelible mark on Haryanvi music, artists remembered by writing social media
गायक राजू पंजाबी। - फोटो : FB: Raju Punjabi

जमीन से जुड़े हुए इंसान थे राजू पंजाबी
राजस्थान से आकर राजू पंजाबी कैमरी रोड स्थित न्यू मॉल इनक्लेव में किराए पर रहते थे। यहां वह अपनी दो बेटी, पत्नी व अपने छोटे भाई बलवंत के साथ रहते थे।राजू पंजाबी के साथ रहने वाले दोस्तों ने बताया कि वह जमीन से जुड़े हुए इंसान थे।

Raju punjabi birthday, Left an indelible mark on Haryanvi music, artists remembered by writing social media
गायक राजू पंजाबी। - फोटो : FB: Raju Punjabi

खासा आला चाहर ने इस्टाग्राम पर लिखा
जन्मदिन पर राजू पंजाबी के लिए खासा आला चाहर ने इस्टाग्राम पर लिखा है - जब भी आपको फोन करता था और बोलता था पाए लागू तो आप कहते थे फोन तै काम कौनी चाल्य आकै लगा के जा....

विज्ञापन
विज्ञापन
Raju punjabi birthday, Left an indelible mark on Haryanvi music, artists remembered by writing social media
अस्पताल में भर्ती राजू पंजाबी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

राजू तूं , म्हारी गेल बैठ कै हांसण लागरया है
खास दोस्त केडी ने फेसबुक पर लिखा है - एक घंटे बाद जन्मदिन है सुरों के सरताज का। कद बेशक छोटा था, भाईचारे मैं दिल बहुत बड़ा था उसका।भोला था, आच्छा था। स्याना नहीं था, ना माड़ा था। और या बात भी साची है, भोले और आच्छे माणसां नै वो ऊपरआला जल्दी बुलाया करै। गया नहीं राजू तूं , म्हारी गेल बैठ कै हांसण लागरया है। मैं आपनै सर बोल्या करता, आज सर बोलन मैं अपणापन सा नहीं लाज्ञा। माफ़ करिए 

विज्ञापन
Raju punjabi birthday, Left an indelible mark on Haryanvi music, artists remembered by writing social media
गायक राजू पंजाबी। - फोटो : FB: Raju Punjabi

हैप्पी बर्थडे राजू पंजाबी
वहीं, मासूम शर्मा ने लिखा है हैप्पी बर्थडे। आप एक सितारा बन के हमें हमेशा रोशन करते रहोगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed