{"_id":"6af4c24dabd69e798a0b7149","slug":"development-works-will-slow-down-repair-wheel-will-accelerate-hisar-news-c-21-hsr1020-990460-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बिजली आपूर्ति का समय बदलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बिजली आपूर्ति का समय बदलने की मांग
Thu, 12 Nov 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
सिवानी मंडी। गांव मिठी स्थित बिजली घर से ट्यूबवेलों को दी जा रही बिजली आपूर्ति का समय बदलने और तीन समूहों में बिजली देने की मांग को लेकर बुधवार को किसानों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। किसानों ने चेतावनी दी कि 12 नवंबर तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो 13 नवंबर को सुबह 11 बजे मिठी बिजलीघर पर बड़ी संख्या में किसान जुटकर आंदोलन तेज करेंगे।
किसान नेता दयानंद पूनिया, सुरेंद्र भाकर, विजय गढ़वाल, धर्मबीर, राजकुमार, ओमबीर, महेंद्र, मेनपाल, अजीत सिंह, शेर सिंह और विशाल ने बताया कि फिलहाल बिजली घर से दो समूहों में आपूर्ति की जा रही है। एक समूह को रात एक बजे और दूसरे को सुबह नौ बजे बिजली मिलती है। रात के समय सिंचाई करने में किसानों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने मांग की कि आपूर्ति का समय खेती की जरूरतों के अनुसार बदला जाए और तीन समूहों में बिजली दी जाए।
किसानों ने बताया कि कम वोल्टेज के कारण ट्यूबवेलों की मोटरें बार-बार जल रही हैं जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वोल्टेज और पानी का दबाव कम होने से सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। दो समूहों में एक साथ बिजली आपूर्ति के दौरान भी पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिल पाती।
विज्ञापन
धरने के दौरान किसानों ने सिवानी के एसडीओ से बातचीत कर समस्या के समाधान की मांग रखी। एसडीओ ने आश्वासन दिया कि वे उच्च अधिकारियों से बातचीत कर समस्या का समाधान करवाने का प्रयास करेंगे।