फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Punjabi: अस्पताल में क्या थे राजू पंजाबी के आखिरी शब्द, साथी कलाकार KD ने साझा की जीवन से जुड़ी बातें

Thu, 24 Aug 2023 01:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 24 Aug 2023 01:31 PM IST
सार

चार महीने पहले वीनू गौड़ ने उन्हें सचेत करते हुए पीलिया के बारे में आगाह किया था। मस्तमौला राजू ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

विज्ञापन
Last words of Raju Punjabi in the hospital, KD Shares the real facts about Raju
गायक राजू पंजाबी। - फोटो : FB: Raju Punjabi

हरियाणवी कलाकार केडी ने बुधवार को राजू पंजाबी की फेसबुक पर लाइव आकर राजू पंजाबी के जीवन से जुड़ी कई जानकारियां दीं। अस्पताल में जब राजू को वेंटीलेंटर पर ले जा रहे थे तब राजू ने आखिरी शब्द अपने साथी जैलदार को बोले थे- जैले आज मैं नहीं बचूंगा। उन्होंने बताया कि राजू पंजाबी की संपत्ति को 400-500 करोड़ बताया जाना पूरी तरह से गलत है। राजू पंजाबी के लिए हिसार में मौन सभा रखेंगे, जिसमें सभी कलाकारों को साथ लेंगे। इस दौरान राजू को अपने बीच जिंदा रखने को लेकर फैसला लेंगे।

Last words of Raju Punjabi in the hospital, KD Shares the real facts about Raju
गायक राजू पंजाबी। - फोटो : FB: Raju Punjabi

केडी ने बताया कि राजू पंजाबी 15 दिन पहले अस्पताल में भर्ती रहे थे। उन्हें पीलिया की शिकायत थी। चार महीने पहले वीनू गौड़ ने उन्हें सचेत करते हुए पीलिया के बारे में आगाह किया था। मस्तमौला राजू ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

Last words of Raju Punjabi in the hospital, KD Shares the real facts about Raju
गायक राजू पंजाबी। - फोटो : FB: Raju Punjabi

बाद में उन्हें तकलीफ बढ़ी तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया था। बाद में उन्हें सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। तब मैंने अस्पताल की फोटो शेयर की थी। केडी ने अस्पताल के एक चिकित्सक के व्यवहार को बेहद खराब बताया। उन्होंने कहा कि उपचार के दौरान उक्त चिकित्सक ने काफी गंदा तरीका अपनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Last words of Raju Punjabi in the hospital, KD Shares the real facts about Raju
गायक राजू पंजाबी। - फोटो : FB: Raju Punjabi

केडी ने बताया कि राजू का असली नाम राजकुमार है। वह बचपन में अपनी बड़ी बहन के पास पंजाब के मलोट में रहते थे। वहां उन्होंने गुरुद्वारे में भजन कीर्तन गाने शुरू किए थे। बाद में वह पंजाबी गाने भी गाने लगे। पंजाब में लंबे समय तक रहने के कारण उनकी बोली में पंजाबी लहजा था। इस कारण उनका नाम राजू पंजाबी पड़ गया। राजू के माता पिता का निधन हो चुका है। वह चार भाई व तीन बहन हैं। चारों में राजू दूसरे नंबर पर थे। उनका एक भाई बलवंत सिंगर भी है। राजू की दो बेटियां हैं, जिनके नाम नोबिता व बिंदु है। राजू की पत्नी का नाम ममता है।

विज्ञापन
Last words of Raju Punjabi in the hospital, KD Shares the real facts about Raju
हरियाणवी गायक राजू पंजाबी का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

केडी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में म्यूजिक कंपनियों को परिवार को सहारा देने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कलाकार के पास आय तो लेकिन खर्चा भी बहुत होता है। कलाकारों के पास बड़ा बैंक बैलेंस नहीं है। केडी ने म्यूजिक कंपनी से अनुरोध किया कि राजू की तेरहवीं तक कोई गाना रिलीज न करें। उनके बारे में कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर ऐसी वीडियो या पोस्ट न डालें, जिससे परिवार को दुख हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed