फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three accused arrested in murder case of history sheeter and liquor contractor in Hisar

हिसार: हिस्ट्रीशीटर व शराब ठेकेदार की हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, रंजिश में वारदात को अंजाम देने का आरोप

Tue, 06 Oct 2026 12:16 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 06 Oct 2026 12:16 PM IST
सार

हिसार में हिस्ट्रीशीटर की हत्या में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक नरेश पर 9 और घायल पर 7 अभियोग दर्ज थे। गिरफ्तार सुनील, अमित व अमित पर 15 से अधिक मुकदमे हैं। 

विज्ञापन
Three accused arrested in murder case of history sheeter and liquor contractor in Hisar
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिस्ट्रीशीटर व शराब ठेकेदार नरेश की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दिनांक 04 अक्टूबर की रात्रि को कैमरी रोड स्थित मिलन प्लेस के पीछे हथियारबंद युवकों द्वारा फायरिंग की गई थी। इस घटना में एक व्यक्ति की गोली लगने से मृत्यु हो गई थी, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृत व्यक्ति पर भी पूर्व में 9 एवं घायल व्यक्ति पर पूर्व में 7 अभियोग दर्ज पाए गए थे जिनमें लड़ाई झगड़े, आर्म्स एक्ट एवं डकैती जैसी वारदाते शामिल हैं।

विज्ञापन


तीन टीमों का किया था गठन
उन्होंने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए हिसार पुलिस द्वारा तीन विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं। गठित टीमों ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करने तथा अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश देते हुए मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुनील, अमित व अमित के रूप में हुई है। गिरफ्तार व्यक्तियों पर लड़ाई झगड़े, हत्या, लूट, डकैती जैसी संगीन धाराओं के कुल 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


आरोपियों से की जा रही है पूछताछ
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात के पीछे पुरानी रंजिश से जुड़े विवाद होने की आशंका है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा वारदात में प्रयुक्त हथियारों एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed