फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Punjabi: क्या आप जानते हैं गायक राजू पंजाबी से जुड़ी ये 10 बातें? जानें- असली नाम, कैसे पाया बड़ा मुकाम

Wed, 23 Aug 2023 12:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Know about 10 important things related to singer Raju Punjabi
गायक राजू पंजाबी। - फोटो : FB: Raju Punjabi

हरियाणवी गायक राजू पंजाबी अब हमारे बीच नहीं हैं। मगर उनके गाने अक्सर हमें याद दिलाते रहेंगे। राजू पंजाबी का गाना 'देसी देसी ना बोल्या कर' सबकी जुबां पर है। वहीं उनके गाने सॉलिड बॉडी ने भी खूब धूम मचाई। तो आइये जानते हैं राजू पंजाबी के बारे में... क्या है उनका असली नाम और कहां का रहने वाला है उनका परिवार।

Know about 10 important things related to singer Raju Punjabi
गायक राजू पंजाबी। - फोटो : FB: Raju Punjabi

राजू पंजाबी का असली नाम राजा कुमार है। हरियाणवी फिल्मी इंडस्ट्री में उनकी पहचान राजू पंजाबी के नाम से हुई। राजू पंजाबी ने 1996 में भजनों से गायन की शुरुआत की थी। वर्ष 2013 से हरियाणवी में गाना शुरू किया था। करीब एक हजार से अधिक हरियाणवी और राजस्थानी गाने गा चुके हैं।

Know about 10 important things related to singer Raju Punjabi
गायक राजू पंजाबी। - फोटो : FB: Raju Punjabi

ऐसे राजा कुमार बने राजू पंजाबी

राजू पंजाबी का जन्म राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव रावतसर में हुआ था। इसके बाद वह अपनी बहन के पास पंजाब में रहने चला गया। तब से उसने अपने नाम के पीछे पंजाबी लिखना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने हरियाणवी गीतों को गाना शुरू किया। देसी-देसी न बोल्या कर छोरी रै और सोलिड बॉडी से राजू पंजाबी को पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक कई हिट हरियाणवी गाने गाए। राजू पंजाबी ने करीब सभी हरियाणवी कलाकारों के साथ गाने गाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know about 10 important things related to singer Raju Punjabi
गायक राजू पंजाबी। - फोटो : सोशल मीडिया

राजू पंजाबी से जुड़े 10 अहम बातें

  • राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव रावतसर में जन्मे।
  • असली नाम राजा कुमार, राजू पंजाबी नाम से मिली शोहरत।
  • 1996 में भजन गाने से शुरू की अपनी गायिकी।
  • अब तक 1000 से अधिक गा चुके थे गाने।
  • हिसार में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते थे राजू पंजाबी।
विज्ञापन
Know about 10 important things related to singer Raju Punjabi
हरियाणवी गायक राजू पंजाबी। - फोटो : सोशल मीडिया
  • राजू पंजाबी का छोटा भाई बलवंत प्लंबर है।
  • कोरोना काल के बाद राजू की मां का हुआ था निधन।
  • राजू पंजाबी की दो बेटियां हैं, पत्नी का नाम ममता है। 
  • 12 अगस्त को अस्पताल से ही रिलीज किया अपना आखिरी गीत 'आप से मिलकर यारा हमको अच्छा लगा'।
  •  राजू पंजाबी के फेसबुक पर 10 लाख से ज्यादा फोलोअर्स हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed