फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन है यूट्यूबर ज्योति?: देश से गद्दारी करने का लगा है आरोप, पढ़ें कैसे बनी पाकिस्तानी जासूस? भेजती थी सूचनाएं

Sat, 17 May 2025 08:29 PM IST
आकाश दुबे मनोज कौशिक, अमर उजाला, हिसार
मनोज कौशिक, अमर उजाला, हिसार Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 17 May 2025 08:29 PM IST
सार

ज्योति ने हाल में ही हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैचों पर दर्शकों की प्रतिक्रिया वाले वीडियो भी बनाकर अपलोड किए थे। इसमें पाकिस्तान से आए हुए लोगों से बातचीत की वीडियो भी हैं। इसके अलावा ज्योति ने कश्मीर टूर पर भी वीडियो बनाए हुए हैं, जिसमें सेना के लोगों को भी फिल्माया गया है।

विज्ञापन
Know Who is YouTuber Jyoti Malhotra She is accused of betraying country
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार - फोटो : Insta @TravelWithJo

सोशल मीडिया पर सक्रिय हरियाणा की चर्चित यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ज्योति पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों को संवेदनशील जानकारी देने का गंभीर आरोप है। इसमें यूटयूबर ज्योति मल्होत्रा तथा उसके पांच साथी शामिल हैं। ज्योति को हिसार के न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया है। ज्योति हिसार की रहने वाली है।

Know Who is YouTuber Jyoti Malhotra She is accused of betraying country
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार - फोटो : Insta @TravelWithJo

एक आम परिवार की लड़की है ज्योति 
आईबी टीम की रिपोर्ट में बताया गया है कि 33 वर्षीय ज्योति के पिता का नाम हरीश कुमार मल्होत्रा है और ये न्यू अग्रसेन कॉलोनी घोड़ा फार्म रोड की निवासी है। यहीं से इसको राउंडअप किया गया है। आईबी टीम द्वारा ज्योति मल्होत्रा को पूछताछ के लिए सीआईए स्टाफ हिसार कार्यालय में ले जाया हुआ है। ज्योति बीए पास है और अविवाहित है। ज्यादातर दिल्ली में रहती है और हिसार में कम आती है। इसका पिता हरीश कुमार मल्होत्रा बिजली विभाग से सेवानिवृत कर्मचारी है।

Know Who is YouTuber Jyoti Malhotra She is accused of betraying country
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार - फोटो : Insta @TravelWithJo

2018 में बनवाया था पासपोर्ट 
ज्योति मल्होत्रा ने 22.10.2018 को अपना पासपोर्ट बनवाया था, जिसकी वैधता 21.10.2028 तक की है। यह पिछले दो-तीन वर्ष से ट्रैवल विद जो के नाम से यूट्यूब चैनल चलाती है और देश-विदेश में घूमकर वीडियो बनाती है। यह दो बार दिल्ली से सिख जत्थे बंदी के साथ व एक बार अकेली करतारपुर साहिब गुरुद्वारा, पाकिस्तान में भी जा चुकी है। इसके अतिरिक्त यह दुबई, थाईलैंड, इंडोनेशिया, नेपाल, भूटान, चीन, पाकिस्तान व बांग्लादेश आदि देशों में भी यात्रा कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know Who is YouTuber Jyoti Malhotra She is accused of betraying country
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार - फोटो : Insta @TravelWithJo

यूट्यूब पर 3.77 लाख और इंस्टाग्राम पर 1.31 लाख फॉलोअर्स 
यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के यूट्यूब पर 3.77 लाख और इंस्टाग्राम 1.31 लाख फॉलोअर्स हैं। ट्रैवल विद जो के नाम से यूट्यूब पर यह चैनल बनाती है। इसमें देश-विदेश के स्थानों पर यात्रा से जुड़े संस्मरण और स्थान विशेष की जानकारियां साझा करती हैं। ज्योति जिस भी देश में जाती है वहां की खास जगहों और खाने और संस्कृति से जुड़ी वीडियो बनाती है और उन्हें अपलोड करती है। ज्योति के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर व्यूज भी काफी आते हैं। ज्योति की ज्यादातर वीडियो में पाकिस्तान से जुड़े वीडियो हैं। 

विज्ञापन
Know Who is YouTuber Jyoti Malhotra She is accused of betraying country
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार - फोटो : Insta @TravelWithJo

क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के मैच पर बनाए थे रिएक्शन वीडियो
ज्योति ने हाल में ही हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैचों पर दर्शकों की प्रतिक्रिया वाले वीडियो भी बनाकर अपलोड किए थे। इसमें पाकिस्तान से आए हुए लोगों से बातचीत की वीडियो भी हैं। इसके अलावा ज्योति ने कश्मीर टूर पर भी वीडियो बनाए हुए हैं, जिसमें सेना के लोगों को भी फिल्माया गया है। सीआईए के मुताबिक ज्योति अपने पाकिस्तान से जुड़े वीडियो में वहां के सकारात्मक पहलुओं को दर्शाती थीं, जिनमें पाकिस्तान के प्रति इनका रुझान साफ तौर पर देखने को मिलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed