भारत की जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने ज्योति को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस ज्योति से पूछताछ करेगी जिसमें कई खुलासे होने की संभावना है। वहीं इस मामले में ज्योति के पिता हरीश कुमार मल्होत्रा जो बिजली विभाग से सेवानिवृत कर्मचारी हैं उनकी भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कई बातों का खुलासा किया है।
ज्योति की जासूस बनने की कहानी: ISI के जाल में फंसने के पीछे कहीं ये कारण तो नहीं, पापा ने बताई इनसाइड स्टोरी
जब पिता से यूट्यूब से होने वाली कमाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता और न ही मैंने कभी पूछा। पहले जब ये दिल्ली में नौकरी करती थी तो 12 हजार रुपये तो किराया ही दे दिया करती थी। बाकी अब ये मकान मेरा खुद का है।
दिल्ली में 20 हजार की नौकरी, लॉकडाउन लगा तो आना पड़ा वापस
ज्योति के पिता ने बताया कि मुझे नहीं पता वो पाकिस्तान के अलावा और भी किसी देश में गई है या नहीं। उन्होंने आगे कहा कि मेरा ज्योति की मां से तलाक हो चुका है और मेरा उससे कोई लेना देना नहीं है। पिता ने बताया ज्योति इससे पहले दिल्ली में 20 हजार की नौकरी किया करती थी, फिर लॉकडाउन लगा तो हम अपना सारा सामन लेकर यहां आ गए और ये तब से ही वीडियो बनाने लगी।
नहीं पता बेटी यूट्यूब से करती है कितनी कमाई
जब पिता से यूट्यूब से होने वाली कमाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता और न ही मैंने कभी पूछा। पहले जब ये दिल्ली में नौकरी करती थी तो 12 हजार रुपये तो किराया ही दे दिया करती थी। बाकी अब ये मकान मेरा खुद का है।
लाखों में हैं ज्योति के फॉलोवर्स
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई हिसार निवासी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के यूट्यूब पर 3.77 लाख और इंस्टाग्राम पर 1.31 लाख फॉलोअर्स हैं। इसमें देश-विदेश के स्थानों पर यात्रा से जुड़े संस्मरण और स्थान विशेष की जानकारियां साझा की गई हैं। ज्योति जिस भी देश में जाती है। वहां की खास जगहों और खाने और संस्कृति से जुड़ी वीडियो बनाती है और उन्हें अपलोड करती है। ज्योति की वीडियो में पाकिस्तान से जुड़े वीडियो भी हैं। इसके अलावा ज्योति ने हाल में ही हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैचों पर दर्शकों की प्रतिक्रिया वाले वीडियो भी बनाकर अपलोड किए थे।
कश्मीर में भी बनाए वीडियो
इसके अलावा ज्योति ने कश्मीर टूअर पर भी वीडियो बनाए हुए हैं जिसमें सेना के लोगों को भी फिल्माया गया है। सीआईए के मुताबिक ज्योति अपने पाकिस्तान से जुड़े वीडियो में वहां के सकारात्मक पहलुओं को दर्शाती थी, जिनमें पाकिस्तान के प्रति इनका रुझान साफ तौर पर देखने को मिलता है।