फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योति की रील और रियल जिंदगी: जासूसी का दाग लगा तो गूगल पर करने लगी ट्रेंड, 24 घंटे में इतने लाख ने किया सर्च

Sun, 18 May 2025 04:51 PM IST
शाहरुख खान मनोज कौशिक, अमर उजाला, हिसार
मनोज कौशिक, अमर उजाला, हिसार Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 18 May 2025 04:51 PM IST
सार

पाकिस्तानी जासूस ज्योति मल्होत्रा गूगल पर ट्रेंड करने लगी है। हिसार की पाकिस्तानी जासूस ज्योति गूगल ट्रेंड्स में 24 घंटे से तीसरे स्थान पर चल रही है। यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर लगातार फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
Jyoti Malhotra Youtuber Pakistani spy Jyoti Malhotra from Hisar started trending on Google
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
पाकिस्तानी जासूस होने का दाग लगने के बाद हिसार की ज्योति गूगल पर ट्रेंड करने लगी। 24 घंटे में 1 लाख से ज्यादा लोगों ने ज्योति को गूगल पर सर्च किया है। इतना ही नहीं ज्योति की गिरफ्तारी की खबर बाहर आने के बाद यूट्यूब पर 4 हजार तो इंस्टाग्राम पर 7 हजार फॉलोअर्स बढ़ गए हैं। यूट्यूब पर अब 3.81 लाख और इंस्टाग्राम पर 1.38 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं। 


फेसबुक पर भी ज्योति के फॉलोअर्स बढ़े हैं। बीते 24 घंटे से ज्योति मल्होत्रा गूगल ट्रेंड्स में तीसरे स्थान पर चल रही है। अफसोस कि बात ये है कि ये शोहरत किसी अच्छे काम के लिए नहीं बल्कि देश से गद्दारी करने के आरोप में मिली है।
 
Jyoti Malhotra Youtuber Pakistani spy Jyoti Malhotra from Hisar started trending on Google
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
मासूमियत और भोलेपन का दिखावा, बढ़ाए फॉलोअर्स
ज्योति के मासूम चेहरे और भोलेपन के पीछे क्या पनप रहा है, इसकी किसी को भनक भी नहीं थी। इसी बात का फायदा  ज्योति ने सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए भी उठाया। वहीं, दूसरे वर्ग के फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ज्योति ने ग्लैमर्स कंटेट का इस्तेमाल किया। 


 
Jyoti Malhotra Youtuber Pakistani spy Jyoti Malhotra from Hisar started trending on Google
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
रील और रियल जिंदगी का फर्क देख हैरान लोग 
ज्योति सोशल मीडिया पर कुछ और नजर आती है तो असल जिंदगी की तस्वीर कुछ और ही है। जासूसी का मामला उजागर होने पर जब जांच घर तक पहुंची तो कई राज खुले। किसी ने नहीं सोचा था कि सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी दिखने वाली ज्योति एक सामान्य घर से है और रिसेप्शनिस्ट की जॉब कर चुकी है। 58 गज के घर में बुजुर्ग पिता हरीश मल्होत्रा को छोड़कर ज्योति आलीशान जिंदगी जी रही थी। रील और रियल जिंदगी के फर्क के बारे में जानकर लोग हैरान हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jyoti Malhotra Youtuber Pakistani spy Jyoti Malhotra from Hisar started trending on Google
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
पहलगाम का टूर कर चुकी, कुंभ मेले में लगाई डुबकी
ज्योति ने जनवरी में पहलगाम का टूर भी किया था। इस दौरान कश्मीर की हर मुख्य जगह की वीडियो है। देश-विदेश में धार्मिक और मुख्य जगहों का टूर तो ज्योति कर ही चुकी, कुंभ के संगम में भी भगवा वस्त्र धारण कर डुबकी लगा चुकी है। 26 जनवरी, 15 अगस्त, चंद्रयान-2 की सफलता पर देशभक्ति के गीत लगा रील अपलोड की। ज्योति ने हर वो चीज़ की जिससे वो धार्मिक और देशभक्त लगे।
विज्ञापन
Jyoti Malhotra Youtuber Pakistani spy Jyoti Malhotra from Hisar started trending on Google
jyoti malhotra youtuber - फोटो : Insta @TravelWithJo
यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर ज्यादा सक्रिय, हाई क्वालिटी वीडियो
ज्योति के ट्रैवल विद जो नामक चैनल पर यूट्यूब पर 3.77 लाख और इंस्टाग्राम 1.31 लाख फॉलोअर्स हैं। फेसबुक के बजाय ज्योति यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर ज्यादा सक्रिय है। जिस तरह के वीडियो अपलोड किए गए हैं उन्हें फिल्माने और एडिटिंग में काफी खर्च आता है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed