{"_id":"682a9246c162a7ddf70f315d","slug":"jyoti-malhotra-youtuber-case-hsgpc-personnel-who-contact-with-youtuber-jyoti-malhotra-and-puri-girl-questioned-2025-05-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जासूस ज्योति पर नया खुलासा: यूट्यूबर के संपर्क में थे HSGPC कर्मी और पुरी की ये युवती, साथ गई थी पाकिस्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जासूस ज्योति पर नया खुलासा: यूट्यूबर के संपर्क में थे HSGPC कर्मी और पुरी की ये युवती, साथ गई थी पाकिस्तान
Mon, 19 May 2025 09:18 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार/कुरुक्षेत्र/भुवनेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार/कुरुक्षेत्र/भुवनेश्वर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 19 May 2025 09:18 AM IST
सार
यूट्यूबर ज्योति मल्होत्राके संपर्क में रहे एचएसजीपीसी कर्मी और पुरी की यू-ट्यूबर भी थी। पुरी की यू-ट्यूबर हाल में ज्योति के साथ पाकिस्तान के करतारपुर साहिब गुरुद्वारा गई थी। ज्योति मार्च में पाकिस्तान गई थी।
विज्ञापन
Jyoti Malhotra YouTuber
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के संपर्कों में रहे लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। हिसार पुलिस के इनपुट पर ओडिशा के पुरी में यू-ट्यूबर प्रियंका सेनापति से शनिवार को पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि प्रियंका ज्योति की सहेली है और वह भी पाकिस्तान जा चुकी है। ओडिशा पुलिस ने प्रियंका और ज्योति के बीच कथित संबंधों की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा ज्योति के संपर्क में रहे कुरुक्षेत्र निवासी हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) के एक कर्मचारी से हिसार सीआईए ने पूछताछ की। एचएसजीएमसी कर्मचारी को करीब 10-12 घंटे पूछताछ के बाद रविवार दोपहर छोड़ दिया गया।
jyoti malhotra youtuber
- फोटो : Insta @TravelWithJo
हिसार के एसएसपी शशांक कुमार सावन ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि ज्योति के यू-ट्यूब चैनल ट्रैवल विद जो पर अपलोड वीडियो देखने से पता चलता है कि उसका रहन-सहन हाईप्रोफाइल था। विदेश में महंगे होटलों में ठहरना, फर्स्ट क्लास हवाई यात्रा आदि से पता चलता है कि उसके खर्च आय से कहीं अधिक थे।
jyoti malhotra youtuber
- फोटो : Insta @TravelWithJo
ज्योति पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) से जुड़े कई लोगों के संपर्क में थी। ज्योति पाकिस्तानी दूतावास में आयोजित इफ्तार पार्टी में भी शामिल हुई। इस पार्टी का वीडियो उसने अपने चैनल पर अपलोड किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
jyoti malhotra youtuber
- फोटो : Insta @TravelWithJo
वीडियो में ज्योति दानिश और उसकी पत्नी के साथ बात करती दिख रही है। भारत सरकार ने इसी दानिश को गत 13 मई को जासूसी के आरोप में वापस पाकिस्तान भेज दिया था। पहलगाम हमले से पहले वह पाकिस्तान और चीन गई थी।
विज्ञापन
jyoti malhotra youtuber
- फोटो : Insta @TravelWithJo
एजेंसियों के रडार पर थी ज्योति
एसएसपी ने बताया कि बार-बार पाकिस्तान जाने, वहां की इंटेलिजेंस से जुड़े लोगों से मिलने के कारण ज्योति एजेंसियों के रडार पर थी। इसी आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है। ज्योति किन-किन देशों में और किस मकसद से गई, इसकी जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर अपलोड उसके वीडियो से भी मदद ले रहे हैं। कुछ लीड भी मिली है। दो-तीन दिन में उससे काफी जानकारियां हासिल कर लेंगे।
एसएसपी ने बताया कि बार-बार पाकिस्तान जाने, वहां की इंटेलिजेंस से जुड़े लोगों से मिलने के कारण ज्योति एजेंसियों के रडार पर थी। इसी आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है। ज्योति किन-किन देशों में और किस मकसद से गई, इसकी जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर अपलोड उसके वीडियो से भी मदद ले रहे हैं। कुछ लीड भी मिली है। दो-तीन दिन में उससे काफी जानकारियां हासिल कर लेंगे।