पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जांच एजेंसियां लगातार पूछताछ कर रहीं हैं। पहले वह ज्यादातर सवालों के जवाब में खुद को बेकसूर बता रही थी। पर, अब बदल-बदल कर बयान दे रही है।
सूत्रों के मुताबिक वह जांच को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। वह पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के संपर्क में थी, लेकिन सेना संबंधी या अन्य खुफिया जानकारी दुश्मन देश से साझा की है या नहीं, इसके बारे में भी नहीं बता रही।
2 of 12
jyoti malhotra and Danish Pak High Commission Officer
- फोटो : facebook
एजेंसियों को पता लगा है कि पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी दानिश के साथ दो बार बातचीत की चैट उसने डिलीट कर दी है। हालांकि ज्योति ने पूछताछ में इससे इनकार कर दिया। फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला को भेजे गए ज्योति के दो मोबाइल फोन और लैपटॉप से डाटा रिकवर कर इसका पता लगाया जाएगा।
3 of 12
पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी के साथ ज्योति
- फोटो : वीडियो ग्रैब
पुलिस का मानना है कि लैपटॉप और मोबाइल के क्लाउड डाटा से अहम सुराग मिल सकते हैं। ज्योति से मिलिट्री इंटेलीजेंस ने मंगलवार को छह घंटे तक पूछताछ की। चार सदस्यीय टीम ने उससे इसी साल जनवरी में पहलगाम जाने का कारण पूछा तो बोली- रूटीन में गई थी।
4 of 12
ज्योति मल्होत्रा
- फोटो : अमर उजाला
मिलिट्री इंटेलिजेंस की पूछताछ में सामने आया कि पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों में विवाद बढ़ा, तब भी ज्योति पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) के संपर्क में थी। मार्च में पाकिस्तानी दूतावास में तैनात दानिश से ज्योति की बातचीत भी हुई थी।
5 of 12
Jyoti Malhotra
- फोटो : facebook @TravelWithJo
चार दिन से पूछताछ, पुख्ता सुराग नहीं
ज्योति से चार दिन से आईबी, एनआईए, मिलिट्री इंटेलीजेंस के अलावा हरियाणा पुलिस की सीआईए, सिविल लाइन थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। लेकिन अभी तक कोई पुख्ता सुराग नहीं मिले हैं, जिससे पता चल सके कि उनसे पीआईओ को देश की गोपनीय जानकारियां साझा की हो।