फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिसार कृषि विकास मेला: किसानों ने ली नवीनतम खाद-बीज व सयंत्रों की जानकारी, इन स्टालों पर रही ज्यादा भीड़

Sat, 11 Mar 2023 01:34 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 11 Mar 2023 01:34 PM IST
सार

कृषि विकास मेले में उद्योग विभाग, कृषि विभाग, बागवानी विभाग, हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल, हरहित स्टोर, महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल, पशुपालन विभाग, इफको, हैफेड की स्टॉल के अलावा नवीनतम कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसे दिखने और जानकारी लेने के लिए दूर-दूर से किसान मेले पहुंच रहे है।

विज्ञापन
Hisar Krishi Vikas Mela Farmers took information about latest fertilizers seeds and plants
कृषि विकास मेले जानकारी लेते किसान - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय कृषि विकास मेला किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। मेले के पहले दिन हजारों की संख्या में किसान पहुंचे और यहां लगाई गई स्टॉलों पर नए-नए कृषि उपकरणों के साथ-साथ खाद-बीज व पौध की जानकारी ली। प्रत्येक स्टॉल पर किसानों की भीड़ लगी दिखाई दी। 



वीनतम कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया
कृषि विकास मेले में उद्योग विभाग, कृषि विभाग, बागवानी विभाग, हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल, हरहित स्टोर, महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल, पशुपालन विभाग, इफको, हैफेड की स्टॉल के अलावा नवीनतम कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसे दिखने और जानकारी लेने के लिए दूर-दूर से किसान मेले पहुंच रहे है। मेले को लेकर किसानों काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। यंत्रों और बीजों की जानकारी लेने के लिए हर स्टाल पर किसानों की भीड़ है।

Hisar Krishi Vikas Mela Farmers took information about latest fertilizers seeds and plants
स्टाल पर बीज की जानकारी लेते किसान - फोटो : अमर उजाला

मोटे अनाज की स्टाल बनी आकर्षण का केंद्र
मेले में जानकारी लेने के लिए किसानों की खासी भीड़ उमड़ी। कृषि मेले में लगाई गई मोटे अनाज की एक स्टॉल बहुत ही आकर्षण का केंद्र रही। इस स्टॉल पर मोटे अनाज में शामिल बाजरा, कंगनी, जवार, कुटकी, रागी, शामक, कुटू, कोडो, छेना व राजगीर प्रदर्शित किया गया, जिसकी  किसानों ने विस्तार जानकारी ली।

Hisar Krishi Vikas Mela Farmers took information about latest fertilizers seeds and plants
बीज की जानकारी लेते युवा किसान - फोटो : अमर उजाला

मेले में नए-नए उपकरण प्रदर्शित किए गए
इफको द्वारा लगाई गई स्टॉल पर किसानों ने नैनो यूरिया, सागरिका, संतुलित पशु आहार की जानकारी ली। हरियाणा राज्य बागवानी एजेंसी द्वारा लगाई गई स्टॉल पर किसानों ने विभिन्न कीटों की रोकथाम के लिए पर्यावरण के अनुकूल उपाय बताए गए।। यहां पर नए-नए उपकरण प्रदर्शित किए गए। किसानों ने मूंगफली, धान, मक्का आदि निकालने की मल्टी क्रॉप थ्रेसर की भी जानकारी हासिल की, जो कि मेले में प्रदर्शित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hisar Krishi Vikas Mela Farmers took information about latest fertilizers seeds and plants
मेले में पहुंचे नई तकनीक के यंत्र - फोटो : अमर उजाला

कृषि विकास मेले में किसानों ने आलू व शिमला मिर्च की उत्तम किस्मों की जानकारी ली। किसानों ने टमाटर बेल की पौध की भी जानकारी ली, जिससे वे अपने खेतों में लगा सकें।

विज्ञापन
Hisar Krishi Vikas Mela Farmers took information about latest fertilizers seeds and plants
फलों की जानकारी देता कर्मी - फोटो : अमर उजाला
कृषि विकास मेले में कीटनाशक के छिडक़ाव के लिए ड्रोन का भी प्रदर्शन किया गया, जिससे किसानों ने खूब चाव के साथ देखा। इसी प्रकार से किसानों ने आधुनिक कृषि यंत्रों के साथ-साथ प्राचीन कृषि उपकरणों की भी जानकारी हासिल की, जो वर्षों पहले खेती में प्रयोग किए जाते थे। यहां पर एक प्राचीन संस्कृति पर आधारित स्टॉल भी लगाई थी, जिसमें खेती के प्राचीन उपकरण प्रदर्शित किए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed