फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana Lok Sabha Election: सीएम, पूर्व CM, कुलदीप व दुष्यंत सहित कई दिग्गजों ने किया मतदान, लोगों से की अपील

Sat, 25 May 2024 05:06 PM IST
नवीन दलाल ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा)
ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 25 May 2024 05:06 PM IST
सार

Lok Sabha Chunav 2024: हरियाणा विभिन्न गांवों में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह के देखने को मिल रहा है। सुबह से ही लोग लाइनों में लग मतदान कर रहे हैं। वहीं, दिग्गजों ने भी लाइन में लगकर अपना वोट डाला और लोगों से अधिक मतदान करने की अपील की।

विज्ञापन
Haryana Lok Sabha Election, Many leaders including former CM, Kuldeep, Barala, Dushyant
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

हिसार, सिरसा और भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह की स्थिति है। लोकतंत्र के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करने के लिए लोग घरों से निकल मतदान केंद्र पर पहुंचने लगे हैं।

Haryana Lok Sabha Election, Many leaders including former CM, Kuldeep, Barala, Dushyant
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

वहीं, आदमपुर मंडी स्थित मतदान केंद्र पर भाजपा नेता पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई और विधायक भव्य बिश्नोई ने परिवार समेत मतदान किया है। 

Haryana Lok Sabha Election, Many leaders including former CM, Kuldeep, Barala, Dushyant
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा परिवार सहित पैतृक गांव सांघी पहुंचे। वहीं, आम लोगों से शांतिपूर्ण तरीक से मतदान करने की अपील की। हुड्डा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि कांग्रेस के पक्ष में हवा है। वहीं, रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यह देश की प्रगति व संविधान बचाने की लड़ाई है। दावा किया कि प्रदेश में इंडिया गठबंधन सभी 10 सीट जीतेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana Lok Sabha Election, Many leaders including former CM, Kuldeep, Barala, Dushyant
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल पत्नी शालू जिंदल के साथ कुरुक्षेत्र के मोहन नगर स्थित गीता विद्या मंदिर में बने मतदान केंद्र नंबर 66 पर मतदान करने पहुंचे। उन्होंने प्रदेश के लोगों को पूरे देश में मतदान का रिकॉर्ड बनाने के लिए कहा। मतदान से पहले वह हर रोज की तरह पूजा-पाठ करने गए।

विज्ञापन
Haryana Lok Sabha Election, Many leaders including former CM, Kuldeep, Barala, Dushyant
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
मतदान करने के बाद परिवार के साथ उंगली पर लगी स्याही दिखाते राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed