फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो सगी बहनों की जलने से मौत: एक ही कमरे में सो रहे थे चार भाई-बहन, दो पर आंच तक नहीं आई

Wed, 16 Mar 2022 11:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी आदमपुर, हिसार (हरियाणा) 
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी आदमपुर, हिसार (हरियाणा)  Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 16 Mar 2022 11:17 PM IST
सार

दर्दनाक हादसे में दो सगी बहने जिंदा जलने से मौत हो गई। उसी कमरे में सो रहे दो भाई बहन को मामूली चोट भी नहीं आई। जिस कारण यह घटना एक पहेली बन गई है। घटना के बाद मौके से बच्चों के पिता के लापता होने से संदेह को बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
Two sisters died due to burning in village Mohbatpur of Hisar Haryana
आग लगने से घर में जला सामान, जांच करने गांव में पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के हिसार जिले के मंडी आदमपुर खंड के गांव मोहब्बतपुर में बुधवार तड़के करीब तीन बजे संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लग गई। इस दौरान सो रही दो सगी बहन मोनिका (19) और रिंकू (15) की जलने से मौत हो गई। शोर सुनकर पड़ोस में रह रहे मृतकों के ताऊ और उसके बेटे ने दो अन्य बच्चों को सकुशल बचा लिया। सूचना के बाद आदमपुर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जरूरी तथ्य जुटाए।



पुलिस आगजनी की घटना, हादसा है या कोई साजिश समेत अन्य पहलुओं के मद्देनजर जांच कर रही है। पुलिस को मौके से डीजल की खाली बोतल मिली है। घटना के समय मृतक बहनों की मां मायके गई हुई थी, जबकि पिता छोटूराम हादसे के बाद से लापता है। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। 

दर्दनाक हादसे में दो सगी बहने जिंदा जलने से मौत हो गई। उसी कमरे में सो रहे दो भाई बहन को मामूली चोट भी नहीं आई। जिस कारण यह घटना एक पहेली बन गई है। घटना के बाद मौके से बच्चों के पिता के लापता होने से संदेह को बढ़ा दिया है। पुलिस इस मामले में सभी एंगल से जांच कर रही है। 

Two sisters died due to burning in village Mohbatpur of Hisar Haryana
हादसे के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

आदमपुर थाना प्रभारी मनदीप बलराज चहल, उप निरीक्षक बलजीत, सहायक उप निरीक्षक मनिंद्र सिंह, मुख्य सिपाही सुरेंद्र श्योराण, राकेश कुमार ने  मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। डीएसपी नारायण चंद, एफएसएल टीम इंचार्ज डॉ. अजय व फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे। मृतका दोनों बहनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भिजवाया। देर शाम मोनिका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। दूसरी लड़की रिंकू के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को होगा।

इस घटना में चारों बच्चे एक ही कमरे में अलग-अलग चारपाई पर सो रहे थे। दो बहनों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो बच्चों पर आंच तक नहीं आई। पुलिस का शक है कि मोनिका व रिंकू के खाने में जहर या नशीला पदार्थ दिया गया हो। जिस कारण वह होश में नहीं आ सकी। इस कारण खुद को बचाने का प्रयास नहीं किया। फॉरेंसिक साइंस टीम ने खाने के सैंपल लिए हैं।

Two sisters died due to burning in village Mohbatpur of Hisar Haryana
आग लगने से घर में जला सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ताऊ पवन के बेटे राहुल ने बताया कि आग लगने लगने पर चाचा छोटूराम के घर से आवाजें आ रही थी। वह दीवार फांदकर छोटूराम के घर गया तो चाचा की बेटी खुशबू के चिल्लाने की आवाजें कमरे से आ रही थी। उसने धक्का देकर कमरे का दरवाजा खोला तो खुशबू कमरे से बाहर आई। शुभम भी चारपाई से कूद कर कमरे से बाहर आ गया। इस दौरान आग काफी तेज हो गई। जिस शोर सुनकर उसके पिता पवन, छोटा चाचा भीम व उसका छोटा भाई प्रवेश भी मौके पर आ गए थे। हमने मोनिका व रिंकू को बचाने का प्रयास किया लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two sisters died due to burning in village Mohbatpur of Hisar Haryana
आग लगने से घर में जला सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ये उठ रहे सवाल 

  • दरवाजे के पास सो रही रिंकू व मोनिका ने खुद को क्यों बचाने का प्रयास नहीं किया
  • बरामदे में सो रहा बच्चों का पिता छोटूराम कहां है, उसका मोबाइल बंद क्यों है
  • कमरे में बिजली भी नहीं थी, गैस सिलिंडर भी नहीं था, आग कैसे लगी
  • घर में डीजल की बोतल खाली क्यों पड़ी थी
  • मौके से डीजल-पेट्रोल की गंध क्यों आ रही थी


हादसे के समय बिजली कट था
सूचना के बाद बिजली निगम की टीम भी मौके पर पहुंची। बिजली निगम कर्मियों ने बताया कि मोहब्बतपुर में रात 12:30 से 4:30 बजे तक बिजली कट था। ऐसे में शार्ट सर्किट से आग की आशंका नहीं है। कमरे के अंदर गैस सिलिंडर भी नहीं था।

विज्ञापन
Two sisters died due to burning in village Mohbatpur of Hisar Haryana
गांव में पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस ने लिए रात के खाने के सैंपल
पुलिस टीम ने मृतक के घर से मंगलवार रात के समय खाए गए खाने के सैंपल लिए हैं, ताकि पता चल सका कि रात के खाने में कोई नशीला पदार्थ तो नहीं मिलाया गया था। पुलिस ने जले हुए सामान के अलावा अन्य जरूरी तथ्य जुटाए हैं। 
 

लड़कियों के शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिए हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के पिता छोटूराम का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आ रहा है। घटना के बारे में अभी अधिक कुछ नहीं कहा जा सकता। - नारायण चंद, डीएसपी, हिसार 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed