फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat: सुधीर सांगवान का आपराधिक रिकॉर्ड, जेल जाने से लेकर कर चुका 90 लाख की ठगी!

Wed, 31 Aug 2022 02:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 31 Aug 2022 02:39 AM IST
सार

गुरुग्राम के फ्लैट की किस्त देने के लिए सुधीर सांगवान 1.45 लाख रुपये  ले गया था। सोनाली के भाई वतन ने खुलासा किया। 

विज्ञापन
Sonali Phogat: Sudhir Sangwan is being claimed to have a criminal record
सोनाली फोगाट, आरोपी पीए सुधीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम स्थित फ्लैट की किस्त देने के लिए सुधीर सांगवान ने करीब 20 दिन पहले मुझसे 1.45 लाख रुपये मांगे थे। उस समय मैं बाहर था। मैंने कहा कि इतने रुपये मैं गूगल पे नहीं कर सकता। इसके बाद उसने एक व्यक्ति को मेरे गांव भेजा और 1.45 लाख रुपये ले गया। यह कहना है सोनाली फोगाट के भाई वतन ढाका का। 



उन्होंने बताया कि हमें तो अब पता चल रहा है कि जिस फ्लैट की किस्त देने के लिए उसने रुपये लिए थे, वह फ्लैट तो किराये पर लिया हुआ है। वह झूठ बोलकर रुपये लेकर चला गया। सुधीर सांगवान के बारे में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं।

वहीं, मामले की जांच कर रही गोवा पुलिस टीम की हिसार के फार्म हाउस पर आने की दिनभर चर्चा रही। सोनाली के परिवार वालों का कहना है कि गोवा पुलिस ने अभी हमसे कोई संपर्क नहीं किया है। गोवा पुलिस कब आएगी, इस बारे में हमें कोई जानकारी नहीं। 

Sonali Phogat: Sudhir Sangwan is being claimed to have a criminal record
सोनाली फोगाट - फोटो : अमर उजाला

सुधीर सांगवान का आपराधिक रिकॉर्ड, जेल जाने से लेकर कर चुका 90 लाख की ठगी
सोनाली के मुहंबोले भाई गांव खाबड़ा निवासी ऋषभ बैनीवाल ने कहा कि सुधीर सांगवान जेल जा चुका है। उसने लोगों के पैसे हड़पे थे। सोनीपत के लोगों ने उसके खिलाफ शिकायत दी थी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सुधीर सांगवान का आपराधिक रिकॉर्ड है। वह गोहाना बार एसोसिएशन का सदस्य रहा। वकालत नहीं चलने पर उसने पोल्ट्री फार्म खोला था। किसानों को पोल्ट्री फार्म हाउस की सब्सिडी दिलाने के लिए रुपये ऐंठे। उन्होंने दावा किया कि हिसार के एक किसान से 90 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। वहीं, सोनाली के जेठ कुलदीप फोगाट ने कहा कि सुधीर सांगवान खुद को बचाने के लिए सोनाली के साथ ड्रग कनेक्शन जोड़ रहा है। सोनाली ने कभी कोई ड्रग नहीं ली।

Sonali Phogat: Sudhir Sangwan is being claimed to have a criminal record
Sonali Phogat - फोटो : Social Media

सुधीर ने खुद की ऑस्ट्रेलिया में बताई थी फैक्टरी
सोनाली फोगाट के जेठ कुलदीप फोगाट ने बताया कि चुनाव के दौरान मैं न्यूजीलैंड से आया था। उस समय मैं सोनाली से मिलने के लिए गया, वहीं पर सुधीर सांगवान था। उसने मुझे मिलने से रोक दिया तो मैंने कहा कि मैं सोनाली का जेठ हूं। फिर उसने अपने बारे में बताया कि मेरा नाम सुधीर सांगवान है और मैं एनआरआई हूं। ऑस्ट्रेलिया में मेरी फैक्टरी है। जब उसकी फैक्टरी के बारे में पूछा तो बोला उसने वह बेच दी। जब उससे पासपोर्ट दिखाने को कहा तो वह पासपोर्ट भी नहीं दिखा पाया। उसने फार्म हाउस पर काम करने वाले पुराने नौकरों को हटा दिया। इतना ही नहीं फार्म हाउस के मेन गेट के पास दो कमरे बनवाकर सुरक्षा कर्मी को रखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonali Phogat: Sudhir Sangwan is being claimed to have a criminal record
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

पासपोर्ट में जो पता, वहां रहता नहीं
जानकारी के अनुसार आरोपी सुधीर सांगवान ने अपने पासपोर्ट पर रोहतक का पता दिया हुआ है। जब इस पते पर संपर्क किया तो पता चला कि काफी समय पहले वह यहां रहता था। मकान मालिक ने उसे बाहर निकाल दिया था। इसके बाद उसने अपना पता चेंज नहीं करवाया। 

विज्ञापन
Sonali Phogat: Sudhir Sangwan is being claimed to have a criminal record
अभय चौटाला। - फोटो : फाइल

सीबीआई जांच में देरी क्यों : चौटाला
इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सोनाली फोगाट की मौत के मामले में सीबीआई जांच होनी चाहिए। इसमें देरी किस बात की। जब परिवार सीबीआई की मांग कर रहा है तो सरकार को तुरंत प्रभाव से जांच करवानी चाहिए। अभी परिवार वालों से मुलाकात की है। उन्होंने बताया कि गोवा पुलिस और सरकार पर कोई भरोसा नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed