{"_id":"6af8af5514720a8a04035dd7","slug":"zila-panchayat-member-pravesh-kumari-has-alleged-that-someone-entered-her-home-brandished-a-pistol-and-threatened-to-kill-her-firozabad-news-c-169-1-mt11005-190795-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जिपं सदस्य प्रवेश कुमारी ने घर में घुसकर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जिपं सदस्य प्रवेश कुमारी ने घर में घुसकर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप
Sun, 15 Nov 2026 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र के ग्राम कोटला वार्ड नंबर-14 से जिला पंचायत सदस्य प्रवेश कुमारी ने गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर लाइसेंसी पिस्टल से धमकाने और जान से मारने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार दहशत में है।
सीएम, डीजीपी, आईजी, गृह सचिव सहित अन्य को भेजे पत्र में जिला पंचायत सदस्य प्रवेश कुमारी ने आरोप लगाया है कि बीते 11 नवंबर की शाम करीब 5:30 बजे गांव के ही तीन नामजद उनके घर में जबरन घुस आए। घर में घुसते ही अभद्र गालियां देने लगे। हत्या की धमकी दी।
विरोध किया तो आरोपियों ने पिस्टल तान दी। पीड़िता के अनुसार, जब उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा होने लगे, जिन्हें देख आरोपी सड़क पर आ गए और वहां भी गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि आगामी चुनाव तक तेरी हत्या कर देने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
पीड़िता वर्तमान में विधानसभा टूंडला से आगामी चुनाव की तैयारी कर रही है, जिसके चलते रंजिश के तहत उसे निशाना बनाया जा रहा है। पीड़िता ने यह भी दावा किया है कि इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो उनके पास सुरक्षित है। सीओ शेखर सेंगर ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।