{"_id":"6af8b01b0702cf64ea079aa7","slug":"couple-locked-in-a-room-jewellery-worth-15-lakh-stolen-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-160153-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दंपती को कमरे में बंद कर 15 लाख के जेवर किए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दंपती को कमरे में बंद कर 15 लाख के जेवर किए चोरी
Sun, 15 Nov 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
हुजूरपुर। नकहरा गांव में शुक्रवार रात चोरों ने घर में घुसकर नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान पार कर लिया। वारदात के दौरान कमरे में सो रहे दंपती को बाहर से बंद कर दिया। शनिवार सुबह जागने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।
गांव निवासी प्रमोद श्रीवास्तव शुक्रवार रात पत्नी के साथ कमरे में सो रहे थे। देर रात छत के सहारे घर में घुसे चोरों ने दंपती के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद दूसरे कमरों में रखी अलमारियों और बक्सों को खंगाल लिया।
चोर 32 हजार रुपये नकद, एक हार, पांच अंगूठियां, दो जोड़ी झुमकी, एक माथ बिंदी, दो जोड़ी कंगन, सोने की दो चेन, तीन झाला, एक नथुनी, पांच जोड़ी चांदी की पायल, पांच बिछिया, चाबी का एक गुच्छा, दो पायजेब, एक कमर पेटी समेत अन्य कीमती सामान ले गए।
विज्ञापन
पीड़ित प्रमोद श्रीवास्तव के मुताबिक, चोरी में करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सूचना पर थाना प्रभारी विपिन प्रकाश सिंह ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। सीओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर हुजूरपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।